अजमेर में भारत विकास परिषद की प्रांतीय परिषद सभा, दायित्व ग्रहण कार्यक्रम 2 अप्रेल को

अजमेर। भारत विकास परिषद राजस्थान मध्य प्रांत की प्रांतीय परिषद सभा 2 अप्रैल को वैशाली नगर स्थित लायंस क्लब भवन में सुबह 10 बजे से होगी। इस अवसर पर सत्र 2023-24 के लिए गठित प्रांतीय कार्यकारिणी का दायित्व ग्रहण भी होगा।
ज़िला समन्वयक एवं मीडिया प्रभारी दिलीप पारीक ने बताया कि परिषद की अजमेर मुख्य शाखा के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में अजमेर, भीलवाड़ा और राजसमंद ज़िलों की लगभग 45 शाखाओं के दायित्वधारी भाग लेंगे।
प्रांतीय महासचिव गोविंद अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय मंत्री संपर्क मालचंद गर्ग करेंगे। इस अवसर पर कैलाश चंद्र शर्मा, रीजनल मंत्री गुणमाला अग्रवाल, पूर्व रीजनल मंत्री गुणमाला अग्रवाल, पूर्व रीजनल मंत्री दिनेश कोगटा एवं पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश अजमेरा सभा को संबोधित करेंगे।
The post अजमेर में भारत विकास परिषद की प्रांतीय परिषद सभा, दायित्व ग्रहण कार्यक्रम 2 अप्रेल को appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/bharat-vikas-parishad-prantiya-parishad-sabha-on-april-2-in-ajmer/
Comments
Post a Comment