अजमेर में महात्मा ज्योतिबा फुले की 196वीं जयंती पर पुष्पांजलि को उमडे लोग
महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 196वीं जयंती पर मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। पूर्वाहन ज्योतिबा फुले सर्किल पर पुष्पांजलि करने वालों का तांता लग गया। माली सैनी समाज के अतिरिक्त विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उपस्थिति दर्ज कराई और महात्मा ज्योतिबा फुले को याद किया।
इस मौके पर ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय जागृति मंच की ओर से ज्योतिबा फुले स्मारक की फूलों से शानदार सजावट की गई। ढोल ताशों की गूंज के साथ समाज के लोग जमकर नाचे। रह रहकर ज्योतिबा फुले अमर रहे के नारे गूंजते रहे। आरटीडीसी चैयरमेन धर्मेन्द्र राठौड, अनिता भदेल, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, नीरज जैन, महेन्द्र तंवर, पार्षद बीना टांक, सुनीता चौहान समेत अनेक जनप्रतिनिधियों ने पुष्पांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ज्योतिबा फुले को याद किया
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि महात्मा ज्योतिबा फूले के सामाजिक समानता, सुधारवादी आंदोलन एवं कुप्रथाओं के निर्मूलन के संघर्षो का समाज कृतज्ञ है। गहलोत ने उनकी जयंती पर आज यह बात कही। उन्होंने कहा कि आज उनके स्मरण एवं सम्मान में प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर महात्मा फूले के पदचिह्नों में चलने के संकल्प को मजबूती दी है। उन्होंने कहा कि तमाम जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्धजनों की मांग को ध्यान में रखते हुए 11 अप्रैल को महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय किया है।
The post अजमेर में महात्मा ज्योतिबा फुले की 196वीं जयंती पर पुष्पांजलि को उमडे लोग appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/mahatma-jyotiba-phule-196th-jayanti-celebration-in-ajmer/
Comments
Post a Comment