ब्यावर में आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते तीन व्यक्ति अरेस्ट

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले की ब्यावर सदर थाना पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैचों पर प्रतिबंधित वेबसाइट से जुआ सट्टा खेल रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से पांच लाख 45 हजार 191 रुपए का हिसाब जब्त करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने बताया कि ब्यावर वृत्त के सहायक पुलिस अधीक्षक आईपीएस मनीष शर्मा ने तीन आरोपियों भरत कुमार, मुकेश बेनिवाल एवं विनोद को रॉयल चौलेंजर्स बैंगलोर तथा लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के बीच चल रहे आईपीएल मैच पर साकेत नगर क्षेत्र से प्रतिबंधित वेबसाइट लॉट्स 365 के जरिए सट्टा खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया।
पुलिस ने इनके पास से 11 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन, दो एचपी आई 5 के लैपटॉप, वाईफाई, डोंगल एवं इयरफोन के अलावा चार्जर एवं ब्लूटूथ जब्त किए गए। आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
The post ब्यावर में आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते तीन व्यक्ति अरेस्ट appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/three-people-arrested-for-betting-on-ipl-match-in-beawar/
Comments
Post a Comment