प्रधानमंत्री मोदी 12 अप्रैल को वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे

अजमेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अप्रैल को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। उद्घाटन स्पेशल ट्रेन जयपुर से दिल्ली कैंट के बीच संचालित होगी। वंदे भारत एक्सप्रेस की नियमित सेवा 13 अप्रैल से शुरू होगी और जयपुर, अलवर और गुड़गांव में ठहराव के साथ अजमेर और दिल्ली कैंट के बीच संचालित होगी।

नई वंदे भारत एक्सप्रेस अजमेर से दिल्ली कैंट के बीच की दूरी 5 घंटे 15 मिनट में तय करेगी। इसी रूट की मौजूदा सबसे तेज ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस अजमेर से दिल्ली कैंट तक 6 घंटे 15 मिनट का समय लेती है। नई वंदे भारत एक्सप्रेस इस रूट पर चलने वाली मौजूदा सबसे तेज ट्रेन की तुलना में 60 मिनट तेज होगी।

अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस हाई राइज ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन पर दुनिया की पहली सेमी हाई स्पीड पैसेंजर ट्रेन होगी। यह ट्रेन पुष्कर, अजमेर शरीफ दरगाह आदि सहित राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी में सुधार करेगी। कनेक्टिविटी के विस्तार से क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

The post प्रधानमंत्री मोदी 12 अप्रैल को वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/pm-modi-to-flag-off-rajasthans-first-vande-bharat-express-on-april-12/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे