रिश्वत के मामले में निलंबित एएसपी दिव्या मित्तन जेल से रिहा

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में दो करोड़ की रिश्वत मामले में निलंबित एसओजी की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एएसपी तथा एनडीपीएस प्रकरण की आरोपी दिव्या मित्तल की आज केंद्रीय कारागृह से रिहाई हो गई।

अजमेर स्थित एनडीपीएस प्रकरण के विशिष्ट न्यायालय ने सोमवार को मित्तल की जमानत अर्जी स्वीकार की थी जिसकी पालना में आज 50-50 हजार रुपए की दो जमानतें तथा एक लाख रुपए का मुचलका न्यायालय में पेश करने के बाद उनकी रिहाई का रास्ता साफ हुआ। मंगलवार को अदालत में ज्योतिबा फूले जयंती का अवकाश होने के चलते रिहाई में एक दिन का व्यवधान रहा।

The post रिश्वत के मामले में निलंबित एएसपी दिव्या मित्तन जेल से रिहा appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/suspended-asp-divya-mittal-released-from-jail-in-rs-2-crore-bribery-case/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे