अजमेर : आशाराम बापू के 59वें आत्म साक्षात्कार दिवस पर विशाल संकीर्तन यात्रा

अजमेर। श्री योग वेदांत सेवा समिति अजमेर के तत्वावधान में आशाराम बापू के 59वें आत्म साक्षात्कार दिवस के उपलक्ष्य में विशाल संकीर्तन यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा श्री टाकीज के सामने समिति कार्यालय से रविवार शाम 4:30 बजे बापू के चरण पादुका का पूजन के आरंभ की गई।

यात्रा के दौरान बापू का चित्र नगी एक बग्गी पर चरण पादुका विराजित की गई। इसमें 10 दुपहिया वाहन पर फ्रेम लगे हुए फ्लेक्स लगाए गए जिसमें प्रतिवर्ष होने वाले आयोजन का विवरण किया गया। एक ट्रैक्टर ट्रॉली मैं भीलवाड़ा से आई हुई साउंड भजन मंडली भजनों की प्रस्तुति देते हुए चल रही थी।

करीबन 500 से 600 साधक और साधिका कीर्तन बापू का यज्ञ गान करते हुए इसमें 15 चौपहिया वाहन शामिल किए गए। जिन पर बापू का श्री विग्रह लगाया गया। वाहनों को आकर्षण रूप से सजाया गया। आत्म साक्षात्कार दिवस पर विशाल संकीर्तन यात्रा का आयोजन भी किया गया।

यात्रा श्री टाकीज से पड़ाव, क्लॉक टावर, मदारगेट, चूड़ीबाजार, नया बाजार, गंज, धानमंडी, दरगाह बाजार, नला बाजार से गुजरी। मार्ग में जगह जगह यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। बडी संख्या में धर्म प्रेमी बंधुओं एवं माताओं बहनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील पारीक, सचिव किशन मिरचंदानी, कोषाध्यक्ष भरत लखियानी, संरक्षक ओम भाई और समिति के सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवाएं दी।

The post अजमेर : आशाराम बापू के 59वें आत्म साक्षात्कार दिवस पर विशाल संकीर्तन यात्रा appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/sankirtan-yatra-on-asharam-bapus-59th-self-realization-day-in-ajmer/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे