पितृ अमावस्या : पुष्कर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किया पिंडदान एवं तर्पण

अजमेर। राजस्थान मे अजमेर के तीर्थराज पुष्कर में पवित्र पुष्कर सरोवर पर आज पितृ अमावस्या के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पिंडदान एवं तर्पण किया।

पुष्कर सरोवर के घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मुख्य ब्रह्म घाट, गउ घाट एवं सावित्री घाट पर लोग पंडितों के साथ पूजा अर्चना कर तर्पण एवं पिंडदान करते रहे। यह सिलसिला शाम तक जारी रहा।

श्राद्ध पक्ष का आखिरी दिन होने से भी श्रद्धालु अज्ञात तिथि के चलते अपने पित्रों को याद कर पिंडदान एवं तर्पण कर रहे हैं। साथ ही ब्रह्म मुहूर्त से ही पवित्र सरोवर में स्नान कर तीर्थ पुरोहितों व पंडितों को दक्षिणा देकर पुण्य कमा रहे हैं। पितृ अमावस्या के चलते पुष्कर में मेले जैसा माहौल है और श्रद्धालु ब्रह्मा मंदिर के भी दर्शन कर भगवान का आशीर्वाद ले रहे हैं।

इस बीच 26 सितंबर से पुष्कर के ब्रह्म चौक पर रामलीला का मंचन होगा जो चार अक्टूबर तक चलेगा। पांच अक्टूबर को मेला मैदान पर रामलीला समिति की ओर से 31 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा।

The post पितृ अमावस्या : पुष्कर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किया पिंडदान एवं तर्पण appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/pitru-amavasya-large-number-of-devotees-perform-pind-daan-and-tarpan-in-pushkar-sarovar/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज