गहलोत सरकार तुष्टीकरण एवं भाई भतीजावाद में फंसी हुई है : राजकुमार चाहर

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने आज आरोप लगाया कि गहलोत सरकार तुष्टीकरण, भाई भतीजावाद, भ्रष्टाचार के चक्रव्यूह में फंसी हुई है।
चाहर आज यहां मोर्चे के दो दिवसीय सेंट्रल वेस्ट जोन प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार लगातार किसान हितेषी कार्य कर रहे हैं और पूरे देश में किसान कल्याणकारी योजनाएं चलाई हुई है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री गहलोत को लम्पी वायरस से त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है।
गौ माता एवं गौ पालकों की सुध न लेकर राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं यानी जी हजूरी की यात्रा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने तंज कसा जो प्रदेश को न जोड़ पाए वो देश जोड़ने निकले हैं।
राजस्थान में किसान कर्जा माफी की मांग पर सरकार के कान में जू तक नहीं रेंग रही। उन्होंने आरोप लगाया है कि राज्य में सबसे ज्यादा महंगी बिजली है, डीजल पर सबसे ज्यादा वैट है। राजस्थान का किसान कर्जे के बोज तले दबता जा रहा है। दलित एवं महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। यहां तक की फसल बीमा योजना के पोर्टल को भी समय समय पर बंद कर दिया जाता है जिससे किसानों को बेहद परेशानी होती है।
चाहर ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा को राजस्थान की इस अत्याचारी, भ्रष्टाचारी, निकम्मी, गूंगी बहरी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए विधानसभा का घेराव करना चाहिए। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान हितैषी नीतियों एवं कृषकों के बीच सेतु की भूमिका निभानी चाहिए।
The post गहलोत सरकार तुष्टीकरण एवं भाई भतीजावाद में फंसी हुई है : राजकुमार चाहर appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/national-president-of-bharatiya-janata-party-kisan-morcha-rajkumar-chahar-news/
Comments
Post a Comment