शारदीय नवरात्रा महोत्सव से पूर्व राजगढ़ धाम पर हुई प्रशासनिक बैठक

अजमेर। राजगढ़ स्थित श्री मसाणिया भैरव धाम पर 26 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्रा महोत्सव बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। एक अक्टूबर को बाबा के विशाल छठ मेले का आयोजन होगा जिसमे हजारो श्रद्धालु भाग लेंगे।
धाम पर नवरात्रा महोत्सव को लेकर भैरव धाम के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज के सान्निध्य व नसीराबाद तहसीलदार हितेश चौधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई प्रशासनिक बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। धाम के व्यवस्थापक ओमप्रकाश सेन ने संबंधित कार्यो को लेकर मांग-पत्र उपखण्ड़ अधिकारी नसीराबाद को सौंपा।
तहसीलदार ने बैठक में संबंधित विभागों को मेले से जुड़े सभी आवश्यक कार्यो को छठ मेले से पूर्व पूरा करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से पीडबल्यूडी, पुलिस व चिकित्सा व्यवस्था को लेकर काफी चर्चा की गई। पुलिस व यातायात व्यवस्था के माकूल इन्तजाम के साथ एक तरफा यातायात व्यवस्था पर जोर दिया गया ताकि भीड़ की अधिकता होने से जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो।
धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि बैठक में एमएन मंसूरी सहायक अभियन्ता सराधना, डा.नरेन्द्र कुमार एमओ न्यारा, ड़ॉ गुल्नाज आयुर्वेद चिकित्सक राजगढ़, विपुल सैनी कनिष्ठ अभियन्ता सराधना, आरिफ मौहम्मद, भौम सिंह चौकी प्रभारी, ओमप्रकाश सेन, रमेश सेन, राहुल सेन, पदमचन्द जैन, प्रकाश रांका आदि मौजूद रहे।
छठ मेल में श्रद्धालुओं की अधिक आवक की संभावना के मद्देनजर पुलिस जाप्ते के माकूल इन्तजाम किया जाएगा व अन्य संबंधित बैठक में मौजूद सभी विभागों के अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए गए कि किसी भी विभाग द्वारा धाम की महिमा को देखते हुए कोई भी लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।
छठ मेले से पूर्व ही सभी विभागों को अपने कार्यो को पूर्ण करना होगा तथा कोताही बरतने पर प्रशासनिक कार्यवाही की जाएगी। बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों ने तहसीलदार नसीराबाद को आने वाले प्रत्येक श्रद्धालुओं को उत्तम व्यवस्था व सफल आयोजन का पूर्ण विशवास दिलाया।
The post शारदीय नवरात्रा महोत्सव से पूर्व राजगढ़ धाम पर हुई प्रशासनिक बैठक appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/shardiya-navratri-mahotsav-at-shri-masaniya-bhairav-dham-rajgarh-news/
Comments
Post a Comment