राजभाषा पखवाड़ा-2022 : मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन

अजमेर। राजभाषा पखवाड़ा-2022 का शुभारम्‍भ समारोह अपर मंडल रेल प्रबंधक/इंफ्रा, अजमेर की अध्‍यक्षता में किया गया। सर्वप्रथम अपर मंडल रेल प्रबंधक/इंफ्रा संजीव कुमार तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक/परिचालन ने मां सरस्‍वती को माल्‍यार्पण एवं दीप प्रज्‍ज्‍वलन किया गया। इसके पश्‍चात मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अजमेर‍ मंडल के शाखाधिकारी एवं अन्‍य अधिकारी उपस्थित हुए।

इस दौरान अधिकारियों के लिए प्रश्‍नोत्‍तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राजभाषा पखवाड़ा के दौरान दिनांक 19 से 28 सितंबर तक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए विभिन्‍न राजभाषा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक/इंफ्रा द्वारा अजमेर मंडल ई-बुलेटिन समाचारिका का विमोचन भी किया गया।

The post राजभाषा पखवाड़ा-2022 : मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/rajbhasha-pakhwada-2022-at-drm-ajmer/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज