अजमेर में प्रोपर्टी डीलर ने डिग्गी तालाब में कूदकर की आत्महत्या

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में आज एक प्रॉपर्टी डीलर ने डिग्गी तालाब में कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्लाक टावर थाना क्षेत्र के डिग्गी तालाब में दोपहर एक अधेड़ का शव तैरती मिला। पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंची सिविल डिफेंस की टीम ने शव को बाहर निकाला तो उसकी पहचान आशागंज निवासी सुरेश कुमार (50) के रूप में हुई।

बताया जा रहा है कि सुरेश कर्जे से परेशान था। वह बैंक से लोन लेकर बनाए गए मकान की किश्त भी समय पर नहीं चुका पा रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

The post अजमेर में प्रोपर्टी डीलर ने डिग्गी तालाब में कूदकर की आत्महत्या appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/property-dealer-commits-suicide-by-jumping-into-diggi-talab-in-ajmer/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज