अजमेर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में आज भारतीय जनता पार्टी शहर इकाई ने भाजपा के संस्थापक एवं प्रेरणा स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करें।

अजमेर के बजरंग गढ़ चौराहे स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में मौजूद शहर के वरिष्ठ भाजपाइयों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित जी की आदमकद प्रतिमा के नीचे खड़े होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

अजमेर शहर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष डॉ प्रियशील हाडा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने संगठन को स्थापित करने में अपना जीवन लगा दिया। उनकी कही गई बातें आज हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार दीनदयाल अंत्योदय योजना के जरिए गरीब कल्याण मे जुटी हुई है। हमें उनके पदचिन्हों पर चलकर संगठन को मजबूती प्रदान करनी है। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री किशन सोनगरा, पूर्व महामंत्री धर्मेंद्र गहलोत ने भी अपने विचार रखते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

The post अजमेर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/ajmer-bjp-pays-tribute-to-pandit-deen-dayal-upadhyaya-on-his-birth-anniversary/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे