वर्तमान में कांग्रेस की अपेक्षा अधिक मजबूत है लोकतंत्र : वासुदेव देवनानी

अजमेर। राजस्थान के पूर्व शिक्षा मंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता वासूदेव देवनानी ने कहा है कि देश में वर्तमान में कांग्रेस राज की अपेक्षा ज्यादा आजादी और मजबूत लोकतंत्र है।

देवनानी आज अजमेर में आपातकाल की वार्षिक तिथि पर अजमेर शहर भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने आपातकाल के दिनों को काला अध्याय बताते हुए कहा कि कांग्रेस को आपातकाल के अपने काले कारनामों को याद करना चाहिए। जब बेकसूरों को जेलों में डाला गया, यातनाएं दी गई।

उन्होंने कहा कि 1975 में इन्दिरा गांधी ने सत्ता के घमंड में लोकतंत्र की हत्या कर देश में आपातकाल लगाया और 21 महीने के काले शासन के दौरान जेल में कैद किए गए लोगों को कठोर यातनाएं दी।

उन्होंने देश में सुरक्षित लोकतंत्र की बात कहते हुए कहा कि पाकिस्तान की हिमायत करने वाली महबूबा मुफ्ती से भी प्रधानमंत्री बात कर रहे हैं, स्वस्थ लोकतंत्र का देश में इससे बड़ा उदाहरण हो नहीं सकता।

राहुल गांधी पर तंज कसते हुए देवनानी ने कहा कि उनके बयान और आरोप अक्सर सच्चाई से दूर होते है जो भरोसे लायक नहीं। उन्होंने कहा कि मोदी उपनाम वाले मामले जब न्यायालय में पेशी हुई तो बोले याद नहीं। पत्रकार वार्ता में शहर अध्यक्ष डा. प्रियशील हाडा, उपमहापौर नीरज जैन भी उपस्थित रहे।

The post वर्तमान में कांग्रेस की अपेक्षा अधिक मजबूत है लोकतंत्र : वासुदेव देवनानी appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/former-rajasthan-education-minister-vasudev-devnani-news/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे