अजमेर में रेजिडेंट डॉक्टर ने जहर का इंजेक्शन लगाकर की सुसाइड

अजमेर। अजमेर शहर के सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र में एक रेजिडेंट डॉक्टर ने अज्ञात करणों के चलते जहर का इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र निवासी डॉक्टर अक्षय ने खुद को जहरीला इंजेक्शन लगा लिया जिसके बाद उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर सिविल लाइन्स थाना पुलिस पहुंची।
पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो भीतर डॉक्टर का शव पडा था। डॉक्टर के हाथ में कैनुला लगा हुआ था। मौके पर FSL टीम को बुलाया गया और जांच के लिए नमूने इखट्टे किए गए। देर रात्रि में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जेएलएन अस्पताल एक चीरघर में रखवा दिया और मामले की तफ्तीश में जुट गई।
शव का पोस्टमार्टम होने के बाद मौत के कारणों का खुलासा किया जाएगा। वहीं साथी रेजिडेंट डॉक्टरों ने बताया को अक्षय जेएलएन अस्पताल के ENT विभाग के फाइनल ईयर का छात्र था और शनिवार को उसका प्रैक्टिकल एग्जाम भी था लेकिन उसने किन कारणों से ये सब किया इस बारे में कोई जानकारी नही है। वही अब पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।
The post अजमेर में रेजिडेंट डॉक्टर ने जहर का इंजेक्शन लगाकर की सुसाइड appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/resident-doctor-at-jln-hospital-commits-suicide-in-ajmer/
Comments
Post a Comment