अजमेर में डबल मर्डर, बुजुर्ग दम्पती की हत्या

अजमेर। राजस्थान में अजमेर के अलवर गेट थानाक्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने एक बुजुर्ग दम्पती की निर्मम हत्या कर दी। हत्या का पता आज सुबह चाय के दौरान पता लगा।
पुष्ट जानकारी के मुताबिक गुलाबबाड़ी माली मौहल्ला निवासी रेलवे से सेवानिवृत्त बुजुर्ग मदनसिंह चौहान (80) एवं उनकी पत्नी मैनादेवी चौहान की कल रात्रि में हत्या कर दी गई। हत्या कितने बजे हुई इसका अभी खुलासा नहीं हुआ लेकिन उनके मरने के समाचार आज सुबह मिले।
हत्याकांड की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएस टीम व डाग स्कावड को बुलाया तथा हत्या के साक्ष्य एवं हत्यारों के बारे में जानकारी जुटानी शुरु की। प्रारम्भिक पड़ताल में पुलिस लूट की आशंका व्यक्त कर रही है क्योंकि बुजुर्ग की गला रेत कर तथा पत्नी की गला दबाकर हत्या करना सामने आ रहा है।
साथ ही महिला के पहने हुए जेवरात एवं नकदी भी लूटी गई है। दोनों के शव पुलिस को कमरे में ही पड़ मिले है। मृतक दम्पती के तीन पुत्र बताए जा रहे जो अलग रहते हैं।
पुलिस ने मृतक दम्पती के हत्यारों एवं हत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। हत्याकांड की सूचना पर अजमेर दक्षिण वृताधिकारी मुकेश सोनी व थानाधिकारी सुनीता गुर्जर मौके पर ही हैं।
The post अजमेर में डबल मर्डर, बुजुर्ग दम्पती की हत्या appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/elderly-couple-found-murdered-inside-house-in-ajmer/
Comments
Post a Comment