राजस्थान में सोमवार को कोरोना के केवल 72 नए केस, 2 की मौत

जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना के सोमवार को केवल 72 नए मामले सामने आए वहीं इससे दो लोगों की और मौत हो गई।

चिकित्सा विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए मामलों में 90 मामलों की कमी आई। रविवार से दो मौतें कम होने से आज मृतकों की संख्या केवल दो दर्ज की गई।

नए मामलों के बाद राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या बढकर नौ लाख 52 हज़ार 201 हो गई। अब तक नौ लाख 41 हज़ार 692 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में सोमवार को 210 मरीजों के ठीक होने से सक्रिय मरीजों की संख्या गिरकर 1593 रह गई।

नए मामलों में सर्वाधिक 19 मामले राजधानी जयपुर में सामने आए जबकि जोधपुर में आठ, सीकर एवं गंगानगर में छह-छह नए मामले दर्ज किए गए। राज्य के 15 जिलों में पांच से कम नए मामले दर्ज किए गए जबकि 14 जिलों में कोई नया मामला की सामने नहीं आया!

राज्य में पिछले 24 घंटों में जयपुर एवं डूंगरपुर में दो लोगों की और मृत्यु हो जाने पर इससे मरने वालों की संख्या बढकर 8916 पहुंच गई। राज्य में कोरोना जांच के लिए अब तक एक करोड़ 17 लाख 81 हज़ार 468 लोगों के नमूने लिए गए।

The post राजस्थान में सोमवार को कोरोना के केवल 72 नए केस, 2 की मौत appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/coronavirus-rajasthan-records-72-fresh-corona-cases-2-deaths/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे