राजस्थान में कोरोना के 162 नए केस, 4 लोगों की मौत

जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के रविवार को 162 नए मामले सामने आए तथा चार लोगों की मौत हो गई।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में सर्वाधिक 63 नए मामले अलवर में सामने आए है। इसके अलावा जयपुर-गंगानगर में 20-20, जोधपुर में 13, उदयपुर में आठ नए मामले सामने आए हैं।
रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में आज चार संक्रमितों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या आठ हजार 914 हो गई है। इस दौरान राज्य में 264 लोग संक्रमण रिकवर हुए है। प्रदेश में वर्तमान में एक्टिव केस 1733 है।
The post राजस्थान में कोरोना के 162 नए केस, 4 लोगों की मौत appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/coronavirus-rajasthan-records-162-fresh-corona-cases-4-deaths/
Comments
Post a Comment