अजमेर में खानाबदोश महिला की हत्या, मंदिर के बाहर मिला शव

अजमेर। राजस्थान में अजमेर के क्लाक टावर क्षेत्र अंतर्गत पहाड़गंज क्षेत्र में एक मंदिर के बाहर खुले बरांडे मे एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
अजमेर दक्षिण के उपाधीक्षक मुकेश सोनी ने बताया कि मयाणी अस्पताल क्षेत्र के पास मंदिर पर आज सुबह एक महिला का शव मिला जो कि लहुलुहान अवस्था में थी और उसका सिर पत्थर मारकर कुचला गया था।
महिला खानाबदोश बताई जा रही है जिसकी उम्र करीब पचास वर्ष है और वह महाराष्ट्र से लॉकडाउन के दौरान ही गत एक डेढ़ माह से आई हुई थी। उन्होंने बताया कि मृत अवस्था में मिली इस महिला की हत्या किसने और किन कारणों से की इसके साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से हत्यारे का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि एफएसएल व पुलिस स्पेशल टीम को बुलाकर घटना के विषय में जानकारी जुटाई जा रही है।
मंदिर के पुजारी की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बारिकी से घटनास्थल की जांच कर मृतका के शव को जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
The post अजमेर में खानाबदोश महिला की हत्या, मंदिर के बाहर मिला शव appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/woman-found-murdered-outside-temple-in-ajmer/
Comments
Post a Comment