अजमेर : सुन्नी दावते इस्लामी और आई बर्ड ने जनाना अस्पताल को भेंट की ECG मशीन

अज़मेर। सुन्नी दावते इस्लामी (एसडीआई) अजमेर और आई बर्ड की तरफ से निगरां मौलाना मोईनुद्दीन रिजवी की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने जनाना अस्पताल में एक तीन चैनल की ईसीजी मशीन डॉ. पूर्णिमा पचौरी और डॉ. नंदलाल को भेंट की। इस मौके पर अलीमुद्दीन भाई, मुस्तकीम भाई और आरिफ खान मौजूद थे।
मौलाना मुईनुद्दीन क़ादरी ने बताया कि चिकित्सालय के न्यू सेप्टिक वार्ड को संस्था सुन्नी दावते इस्लामी एज्युकेशन एण्ड वेलवफेयर ट्रस्ट अजमेर एवं मुस्लिम लौहार चौरासी पट्टी काठावाला अजमेर द्वारा 31 दिसंबर 2016 को गोद लिया गया था साथ ही इस वार्ड में जीर्णोद्वार का कार्य करवाया गया।
वार्ड के कमरों की मरम्मत, कमरों का रंगरोगन, वार्ड में ड्रिप स्टैण्ड-16, अटेण्डर बंच-20, आईवी स्टैण्ड 16, गेट व खिड़कियों के पर्दे 65, इलेक्ट्रिक रिपेयरिंग, स्टाफ चेयर-4, ऑफिस टेबल, अलमारी, सीटर बैंच, खिड़कियों के कांच का काम कराया गया।
The post अजमेर : सुन्नी दावते इस्लामी और आई बर्ड ने जनाना अस्पताल को भेंट की ECG मशीन appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/sunni-dawate-islami-and-eye-bird-donates-ecg-machine-to-janana-hospital-ajmer/
Comments
Post a Comment