ब्यावर के साकेत नगर में रामसेवकों ने किया रामधुन संकीर्तन

ब्यावर। श्रीराम मंदिर निर्माण निधि संग्रह समिति की ओर से शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें रामसेवकों के साथ आमजन भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

सह प्रचार प्रमुख सुमित सारस्वत ने बताया कि रविवार को माधव मंडल की ओर से साकेत नगर में रामधुन संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिला सह प्रमुख पृथ्वीसिंह भोजपुरा व खंड संघचालक शशिकांत मिश्रा ने प्रभु श्रीराम का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पृथ्वीसिंह ने कहा कि कहा कि भारत की धरती पर आदिकाल से सनातन धर्म का शासन रहा है। जब भी हिंदू संगठित होते हैं तो इतिहास बदलता है। अयोध्या में बनने वाला भव्य और दिव्य मंदिर भी विश्व में एक नया इतिहास रचेगा।

उन्होंने कहा कि मंदिर हमारी श्रद्धा का मूर्तिमान स्वरूप है। हम किसी न किसी रूप में रामसेतु निर्माण में भी थे और सौभाग्यशाली हैं कि अब श्रीराम मंदिर निर्माण में भी भागीदार बन रहे हैं। हमें हनुमान, जामवंत या गिलहरी बनकर मंदिर निर्माण में सहयोग करना है। मंडल प्रमुख शशांक बंसल व हिमांशु अवस्थी ने रामनाम संकीर्तन करवाया।

धर्म पर मर जाना महापुरुषों का काम.., हम मंदिर भव्य बनाएंगे.. जैसे भजनों से वातावरण राममय बन गया। रामस्तुति व महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजन में त्रिलोकचंद वर्मा, कैलाशचंद शर्मा, ओमप्रकाश माथुर, रामलाल लालनेचा, जसवंत रावत, सुमति माहेश्वरी, निर्मला नवाल, बसंती शर्मा, एडवोकेट नरेंद्र रावत, उमेश माहेश्वरी, विजय गोयल, गौरव सैनी, शुभम, प्रकाश, रामकृष्ण, जयेश, आकाश, सुरेंद्र, मनीष, गुमान सिंह सहित कई गणमान्य नागरिकों ने धर्मलाभ लिया।

निधि समर्पण के लिए सौंपी जिम्मेदारी

रामसेवकों की एक बैठक कटारिया कॉलोनी स्थित पंचमुखी बालाजी मंदिर में हुई। इसमें उपबस्ती प्रमुख, सहप्रमुख व निधि प्रमुख नियुक्त किए गए। मंडल प्रमुख कृष्णा भूतड़ा ने बताया कि कटारिया कॉलोनी उपबस्ती प्रमुख टीकम चौहान, सहप्रमुख भागचंद जेसवानी व निधि प्रमुख अनिल राजवानी को बनाया गया। गणेशपुरा उपबस्ती प्रमुख पंकज टांक, सहप्रमुख राहुल पारीक व निधि प्रमुख तुलसाराम चौधरी को बनाया गया।

जालिया लिंक रोड महावीर नगर उपबस्ती प्रमुख लक्की मकवाना, सहप्रमुख मुकेश प्रजापत व अशोक मेवाड़ा एवं निधि प्रमुख विवेक शर्मा को नियुक्त किया गया। बैठक में बस्ती प्रमुख नरेंद्र चौहान, सुभाष ओझा, विवेक शर्मा, मुकेश गुरनानी, मुकेश प्रजापत, तुलसाराम चौधरी, लक्की मकवाना, पंकज टांक, सत्यनारायण, अशोक मेवाड़ा आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

The post ब्यावर के साकेत नगर में रामसेवकों ने किया रामधुन संकीर्तन appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/ram-mandir-nirman-nidhi-samarpan-abhiyan-in-beawar-2/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे