दो साल में कांग्रेस सरकार ने विकास की एक भी ईंट नहीं लगाई : देवनानी

अजमेर। राजस्थान के पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के दो साल पर निशाना साधते हुए कहा है कि अजमेर में कांग्रेस सरकार ने विकास की एक भी ईंट नहीं लगाई है।

अजमेर से भाजपा विधायक देवनानी ने शुक्रवार को नगर निगम चुनाव नामांकन के आखिरी दिन जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित को संगठन की ओर से सिंबल देने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अजमेर में चल रहे स्मार्ट सिटी के कार्य केंद्र की मोदी सरकार की देन है और वही काम शहर में होते दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अजमेर ही नहीं प्रदेश की जनता कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त है। पिछले एक साल से सरकार सीएमआर (मुख्यमंत्री निवास) से चल रही है जिसके चलते सरकार सभी मोर्चों पर विफल है।

निगम चुनाव के संदर्भ में उन्होंने कहा कि भाजपा का एक एक कार्यकर्ता मिशन को सफल कराएगा और जो विरोध में खड़े हैं उन्हें समझाइश कर बैठा दिया जाएगा। देवनानी ने अजमेर नगर निगम सहित निकाय चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया।

शहर कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन ने भी नामांकन के अंतिम दिन सिंबल अलॉटमेंट के बाद पत्रकारों से कहा कि इस बार अजमेर नगर निगम में भाजपा का भ्रम टूट जाएगा, कांग्रेस का बोर्ड बनेगा और भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी।

उन्होंने उम्मीदवारों के विलंब के सवाल पर कहा कि निगम चुनाव के प्रभारी को दावेदारों की सूचियां सौंपी गई। सभी नामों पर विचार कर नाम तय किए गए। उल्लेखनीय है कि कल 16 जनवरी को नामांकनों की जांच होगी और 19 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

The post दो साल में कांग्रेस सरकार ने विकास की एक भी ईंट नहीं लगाई : देवनानी appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/ajmer-nagar-nigam-chunav-2021-vasudev-devnani/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे