अजमेर नगर निगम चुनाव : भाजपा से टिकट की चाह में 80 वार्डों से 500 आवेदक

अजमेर। अजमेर नगर निगम चुनाव की घोषणा होने के बाद से भारतीय जनता पार्टी शहर जिला ईकाई तूफानी गति से चुनावी समर में उतर गई है। शनिवार को पार्षद पद पर चुनाव लडने के इच्छुक उम्मीदवारों के आवेदनों की स्क्रूटनी का कार्य मंडल स्तर पर पूरा कर लिया गया। अब तक 80 वार्डों से 500 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। रविवार को भी आवेदक निकाय चुनाव प्रभारी अरुण चतुर्वेदी के समक्ष अपनी दावेदारी कर सकते हैं।

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष प्रियशील हाडा ने बताया कि निकाय चुनाव को लेकर आमजन में भाजपा के प्रति विश्वास है। प्रत्येक वार्ड से भाजपा का पार्षद बनना तय है। इसी आधार पर अजमेर नगर निगम में भाजपा का बोर्ड बनना तय है।

भाजपा पदाधिकरियों, कार्यकर्ताओं की मेहनत व शक्ति केंद्र प्रभारियों, बूथ अध्यक्षों के प्रयासों से भाजपा निश्चित ही विजयश्री प्राप्त करेगी। पार्षद चुनाव लड़ने का इच्छुक प्रत्येक व्यक्ति भाजपा से ही आवेदन करना चाहता है, क्योंकि उसे इस बात का पूर्णतः आभास है कि भाजपा ही इस बार विजयश्री प्राप्त करेगी।

दिनांक 10 जनवरी को निकाय चुनाव प्रभारी पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी के अजमेर आगमन पर यदि कोई आवेदक प्रभारी महोदय से व्यक्तिगत रूप से मिलकर आवेदन करना चाहेगा तो दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक लक्ष्मी नैंन समारोह स्थल पर मिल सकता है।

मीडिया संपर्क प्रमुख रचित कच्छावा ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा अजमेर नगर निगम चुनाव के सफल संचालन के लिए निकाय चुनाव संयोजक निवर्तमान महापौर धर्मेंद्र गहलोत व सह संयोजक निवर्तमान उपमहापौर सम्पत सांखला को बनाया गया है। संभाग प्रभारी प्रसन्न मेहता की सहमति से किशनगढ़ निकाय के समन्वयक के रूप में पूर्व भाजपा देहात जिलाध्यक्ष बीपी सारस्वत को नियुक्त किया गया है।

The post अजमेर नगर निगम चुनाव : भाजपा से टिकट की चाह में 80 वार्डों से 500 आवेदक appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/ajmer-nagar-nigam-chunav-2021-bjp-gets-500-applications-of-counselor-post-from-80-ward/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे