अजमेर में नौ ग्राम पंचायतों में चुनाव की तैयारियां पूर्ण

अजमेर। राजस्थान पंचायती राज आम चुनाव 2021 के तहत अजमेर ग्रामीण की नौ ग्राम पंचायतों में चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
सूत्रांे के अनुसार 22 जनवरी को होने वाले मतदान के लिए 21 जनवरी को स्थानीय राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज से अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान दल रवाना होंगे जो ग्राम पंचायतों सेंदरिया, कायड़, नारेली, घूघरा, माकड़वाली, हाथीखेड़ा, तबीजी, दौराई एवं सोमलपुर के लिए पंच व सरपंच का निर्वाचन कराएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने उक्त निर्वाचन क्षेत्रों में निवास कर रहे कामगारों के मताधिकार की सुविधा के लिए मतदान दिवस 22 जनवरी को सवैतनिक अवकाश के आदेश जारी किए हैं। चुनाव के दौरान कोविड-19 नियमों की पालना सभी को करनी होगी।
The post अजमेर में नौ ग्राम पंचायतों में चुनाव की तैयारियां पूर्ण appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/preparation-complete-for-election-in-9-gram-panchayats-in-ajmer/
Comments
Post a Comment