नगर निगम चुनाव: अजमेर में भाजपा ने चलाया महासम्पर्क अभियान

अजमेर। नगर निगम चुनाव 2021 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रचार का बुधवार को पुरजोर तरीके से आगाज कर दिया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने महासंपर्क अभियान के तहत घर घर जाकर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। मेरा परिवार, भाजपा परिवार तथा मेरा वोट भाजपा को संकल्प के साथ चुनाव प्रचार किया जाएगा।

अजमेर निगम चुनाव प्रभारी चतुर्वेदी ने बताया कि महासम्पर्क अभियान के जरिए हर बूथ तक पहुंचकर आमजन को पार्टी की नीतियों के बारे मे बताएंगे व नए लोगों को पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूत किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल कार्यकाल व उपलब्धियों की जानकारी तथा कांग्रेस के कुशासन के बारे में जनता तक सच पहुंचाने का कार्य इस महासम्पर्क अभियान के माध्यम से किया जाएगा।

महासंपर्क अभियान के माध्यम से सभी वर्गों तक भाजपा पहुंचेगी। इस अभियान के आगाज मे भाजपा शहर जिलाध्यक्ष प्रियशील हाड़ा, उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी, दक्षिण विधायक अनिता भदेल, पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत, पूर्व डिप्टी मेयर संपत सांखला, पूर्व सांसद रासा सिंह रावत, श्रीकिशन सोनगरा, अरविंद यादव, शिव शंकर हेड़ा, हरीश झामनानी, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, धर्मेश जैन सहित सभी भाजपा जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मंडल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं घर घर जाकर महासंपर्क किया।

अधिवक्ताओं की टीम करेगी प्रत्याशियों की मदद 

नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने अजमेर के अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव के संबंधित विधिक विषय पर चर्चा की।

अधिवक्ताओं की टीम भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन फार्म भरने में सहयोग करेगी साथ ही भाजपा के प्रत्याशियों को आने वाली किसी भी विधिक समस्या का तुरन्त समाधान करने का कार्य भी करेगी व हर प्रकार से विधिक सुझाव के लिए तत्पर रहेगी। भाजपा ने विधिक सलाह के लिए हेल्पलाइन नंबर 9829507345, 8209624239, 9829507345 जारी किए।

बैठक में विधिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनोज डीडवानिया, निकाय चुनाव विधिक प्रभारी कृष्ण गोपाल जोशी, कार्यक्रम संयोजक गजवीर सिंह चुंडावत, बार एसोसिएशन के सचिव समीर काले, नीरज जैन, प्रशांत यादव, रचित कच्छावा, नरेन्द्र सिंह, मुकेश मीणा, राजेन्द्र शर्मा, आकाश रावत, पीयूष जैन, विशाल वर्मा, शेलेन्द्र सिंह परमार, नरेश कोकवानी, मनन माथुर, कमल सैनी आदि उपस्थित रहे।

The post नगर निगम चुनाव: अजमेर में भाजपा ने चलाया महासम्पर्क अभियान appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/ajmer-municipal-corporation-election-2021-bjp-launches-mass-poll-campaign-in-ajmer/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे