श्रीराम मंदिर निर्माण में हर परिवार निभाए भागीदारी : धर्मराज

ब्यावर/अजमेर। श्रीराम मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान समिति की बैठक शुक्रवार को नगर संघचालक बनवारीलाल पारीक की अध्यक्षता में आशापुरा माता मंदिर परिसर में आहूत की गई।

बैठक में विभाग प्रचारक धर्मराज ने कहा कि बीते 492 वर्षों से हिंदुओं ने आंखों में जो स्वप्न संजो रखा है वह अब साकार होने जा रहा है। निधि समर्पण अभियान का मकसद धन संग्रह करना नहीं बल्कि श्रीराम मंदिर का विषय जनमानस तक पहुंचाना है।

अयोध्या में रामलला जन्मभूमि पर बन रहे इस मंदिर में हर व्यक्ति भागीदार बनना चाहता है। अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि कोई भी परिवार इस धार्मिक सेवा से वंचित न रहे।

नगर संयोजक विनोद धीमान ने नगर समिति, मंडल व बस्ती टोली की जानकारी देते हुए अभियान की तैयारियों पर प्रकाश डाला। सह प्रचार प्रमुख सुमित सारस्वत ने बताया कि 15 जनवरी से देशभर में शुरू होने वाले अभियान के तहत धन संग्रह कार्य की सुचारु व्यवस्था के लिए निधि प्रमुख नियुक्त कर रामसेवकों को कार्य सौंपे गए। अवध में रामलला का हो भव्य मंदिर निर्माण….दोहराया गया।

बैठक में विभाग कार्यवाह रविशंकर पारीक, बहादुर सिंह, पृथ्वीसिंह भोजपुरा, राजेश मोयल, लादूराम सीरवी, सुरेश वैष्णव, सुभाष ओझा, रवि परिहार, मनीष सांखला, गुरुशरण गोयल, मनोज टेलर, शशांक बंसल, सूरज चौहान, गंगासिंह, प्रकाश आर्य, डूंगर सिंह, कृष्णा भूतड़ा सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

The post श्रीराम मंदिर निर्माण में हर परिवार निभाए भागीदारी : धर्मराज appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/ram-mandir-nirman-nidhi-samarpan-abhiyan-in-beawar/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे