कोरोना : अजमेर जिले में संक्रमितों की नहीं थमी रफ्तार

ajmer अजमेर. कोरोना संक्रमण से अजमेर जिले के लोग चार माह से जूझ रहे हैं। इस दौरान किसी को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा तो अधिकतर बचाव के साधनों से सुरक्षित रहे। इनमें से कई तो कोरोना के खिलाफ जंग हार गए और उन्हें मौत के आगोश में समा जाना पड़ा।

कोरोना संक्रमण फैलाने में सबसे अधिक योगदान प्रवासियों का रहा है जो देश के शहर व महानगरों से अपने-अपने पैतृक गांव लौटे हैं। साथ में कोरोना पॉजिटिव के सम्पर्क में आने से मरीजों की संख्या बढ़ी है। जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव चार मरीजों ने दम तोड़ दिया, जबकि 120 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जिले में अब तक 141 कोरोना रोगियों की मौंतें हो चुकी है।

केकड़ी में पांचवीं मौत

केकड़ी. यहां स्थित एक बैंक शाखा के६ कर्मचारियों सहित कार्यवाहक तहसीलदार भी संक्रमित पाए गए। यहां छगनपुरा इलाके में रहने वाले 60 वर्षीय व्यक्ति ने कोरोना संक्रमण के चलते शुक्रवार को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल अजमेर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वृद्ध को तबीयत खराब होने पर गुरुवार को अजमेर में भर्ती कराया गया था। उपचार के कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। केकड़ी में कोरोना से यह पांचवीं मौत है। इससे पहले गत २ जुलाई को कुमावतों का नयागांव निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग, 4 अगस्त को पटेल मैदान निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग, 21 अगस्त को सापण्दा रोड निवासी 40 वर्षीय महिला एवं २७ अगस्त को 48 वर्षीय अधेड़ की मौत हो चुकी है।

फ तहगढ़ व चंडाली में मिले कोरोना पॉजिटिव

सरवाड़. निकटवर्ती ग्राम फ तहगढ़ में शुक्रवार को एक गर्भवती महिला व ग्राम चंडाली में एक युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। दोनों को होम क्वॉरंटीन किया गया है। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुज पिंगोलिया के अनुसार ग्राम फ तहगढ़ में मिली संक्रमित महिला विगत दिनों से अपनी नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अन्यत्र गई थी।

सेंपलिंग कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ग्राम चंडाली में भी संक्रमित युवक अन्यत्र जाने के करण कोरोना की चपेट में आ गया। चिकित्सालय प्रभारी डॉ. अखिलेश पालरिया के अनुसार प्रभावित परिवार के सभी सदस्यों की भी सेपलिंग कराई गई है। शुक्रवार को चिकित्सा विभाग ने पूरे क्षेत्र में सर्वे कर यहां रहने वाले परिवारों की सूची बनाने व सर्वे का कार्य शुरू किया।

गर्भवती महिला निकली संक्रमित

जूनियां. यहां शुक्रवार को एक महिला के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राजकीय चिकित्सा प्रभारी डॉ. मुकेश मीणा ने बताया कि 22 वर्षीय गर्भवती महिला द्वारा गुरुवार को पेट दर्द की शिकायत होने पर केकड़ी चिकित्सालय दिखाने के लिए गई। इसी दौरान महिला की कोरोना सेम्पल लिया गया।

शुक्रवार को आई रिपोर्ट में महिला पॉजिटिव पाई गई। चिकित्सा अधिकारी ने मेडिकल टीम को कोरोना संक्रमित के घर भेज कर महिला को होम क्वॉरंटीन किया व क्षेत्र को सेनेटाइज करवाया है। महिला को घर में रहने की हिदायत दी है। जूनियां में अब तक 5 जने कोराना संक्रमित हो चुके है। इनमें तीन जने नेगेटिव हो चुके।

चंडाली में 172 लोगों की स्क्रीनिंग

सांपला. ग्राम चंडाली में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति मिलने के बाद चिकित्सा महकमे ने कस्बे में लोगों की स्क्रीनिंग की गई। कोरोना वायरस के परिवार के सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजे। चंडाली में कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद डॉ. सुनीता यादव के नेतृत्व में चिकित्सा टीम ने घर-घर सर्वे किया। इस दौरान 172 लोगों की स्क्रीनिंग की गई

छह नए केस आए सामने

मदनगंज-किशनगढ़. शहरी क्षेत्र में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के छह नए केस सामने आए। इनमें से तीन संक्रमितों को होम क्वॉरंटीन किया गया है, जबकि तीन जयपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में उपचारत है। वहीं 14 दिन क्वॉरंटीन रहने के बाद पीएमओ डॉ. अशोक जैन ने भी पुन: राजकीय यज्ञनायण चिकित्सालय में कामकाज संभाल लिया।

मित्र निवास कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसे भी होम क्वारेंटीन किया गया है। वहीं राजकीय यज्ञनारायण चिकित्सालय प्रबंधन को 72 सैम्पलों की जांच रिपोर्टें मिली है। इनमें से 71 नेगेटिव और एक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव रिपोर्ट मित्र निवास की महिला की ही है। इसी तरह व्यापारी मोहल्ला निवासी एक परिवार में 35 वर्षीय पति एवं इनकी 34 वर्षीय पत्नी कोरोना संक्रमित हुई है। सिटी रोड आयुर्वेदिक हॉस्पिटल के पास स्थित एक मेडिकल स्टोर के संचालक 52 वर्षीय व्यक्ति की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
इसी प्रकार डागाजी की गली निवासी 22 वर्षीय युवक एवं रूपनगढ़ रोड क्षेत्र निवासी एक 52 वर्षीय व्यक्ति भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें से व्यापारी मोहल्ला निवासी संक्रमित हुए पति पत्नी समेत मित्र निवासी कॉलोनी निवासी वृद्धा को होम क्वारेंटीन किया गया है। जबकि मेडिकल स्टोर संचालक एवं अन्य मिले कोरोना संक्रमित जयपुर के हॉस्पिटल में उपचाररत है। वहीं परिवार के एक सदस्य के कोरोना संक्रमित होने के बाद पीएमओ डॉ. अशोक जैन भी 14 दिन तक होम क्वारेंटीन रहे और 14 दिन की नियत तिथि पूरी होने और स्वास्थ्य जांच कराने के बाद पुन: ड्यूटी पर लौट गए है और कामकाज भी संभाल लिया।

पुष्कर क्षेत्र में कुल 108 कोरोना पॉजिटिव

पुष्कर. नगर पालिका क्षेत्र में कोराना संक्रमण बढ़ रहा है। पिछले सप्ताह से रोजाना कोरोना पॉजिटिव निकल रहे हैं। पूरे उपखंड क्षेत्र में कुल 29 जने कोरोना संक्रमित हैं। इनमें से 24 जने पालिका क्षेत्र के शामिल है।

चिकित्सा प्रभारी डॉ. आर. के. गुप्ता ने बताया कि पुष्कर पालिका क्षेत्र से गुरुवार को ५२ सेम्पल लिए गए थे। इनमें पांच जने कारोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एक पालिका पार्षद भी शामिल है। शुक्रवार को आठ सेम्पल में से एक अध्यापिका कारोना पॉजिटिव आई है। अब तक पूरे उपखंड क्षेत्र में कुल 108 कोरोना पॉजिटिव केस हो गए। इनमें ११ जने बाहर से आने वाले हंै। इनमें कुल 29 जने एक्टिव है।



source https://www.patrika.com/ajmer-news/corona-in-ajmer-district-the-speed-of-infected-people-has-not-stoppe-6368105/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे