MONSOON: आया था आनासागर में रिकॉर्ड पानी, उफन पड़े थे चैनल गेट
अजमेर.
साल 2019 की बरसात ने शहर को कई सौगात दी थी। आनासागर झील लबालब हो गई थी। पहली बार झील अपनी 13 फीट भराव क्षमता को पारकर 14 फीट 11 इंच के रिकॉर्ड तक पहुंच गई थी। लगातार पानी की आवक को देखते हुए झील के चैनल गेट खोलने पड़ गए थे।
पिछले साल 26 और 27 जुलाई को झमाझम बारिश के चलते आनासागर झील में पानी की आवक बढ़ गई थी। इसके बाद 1 अगस्त 2019 को ताबड़तोड़ बरसात से झील में जबरदस्त पानी की आवक हुई। इसकी कुल भराव क्षमता 13 फीट है। झील का गेज बढ़ता हुआ 14 फीट 11 इंच पहुंच गया। चारों चैनल गेट से पानी छलक पड़ा।
ये इलाके हैं अजमेर में खतरनाक
जादूघर, धौलाभाटा, बिहारी गंज, प्रकाश रोड, नगरा, अलवर गेट और अन्य इलाकों में भारी बरसात से नालों में पानी भर जाता है। ज्यादा बरसात और आनासागर के चैनल गेट खोलने पर इन इलाकों में हालात खराब हो जाते हैं। झील के चारों चैनल गेट पर ऊपर से चादर चलती है।
यूं निकलता है आनासागर का पानी
झील के चैनल गेट से निकलने वाला पानी सुभाष उद्यान के सामने एस्केप चैनल से निकलकर नेहरू अस्पताल के यूरॉलीज विभाग के पीछे होकर जयपुर रोड, ब्रह्मपुरी, तोपदड़ा, पालबीचला, जादूघर,अलवर गेट होकर आदर्श नगर पहुंचता है। यहां से यह खानपुरा तालाब, गोविंदगढ़-पीसांगन तक पहुंचता है।
फ्लैश बैक....2019 में झूमकर बरसा था मानसून
अजमेर. साल 2019 में मानसून झूमकर बरसा था। 30 अगस्त तक हुई बरसात ने सात साल के रिकॉर्ड तोड़ दिया था। इस बार उसकी भी बरसात नहीं हुई है।
पिछले साल जून के अंत में मानसून मेहरबान हुआ। जुलाई और अगस्त के खत्म होते-होते बरसात ने जिले को तरबतर कर दिया था।
औसत से 203. 9 मिलीमीटर ज्यादा बारिश
शहर की औसत बारिश 550 मिलीमीटर मानी जाती है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले साल 30 अगस्त तक 753.9 मिलीमीटर बारिश हो चुकी थी। यह औसत बरसात से 203.9 मिलीमीटर ज्यादा बारिश थी। सिंचाई विभाग के अनुसार जिले में करीब सिंचाई विभाग के अनुसार 669 मिलीमीटर बरसात हो चुकी थी।
इतना था जलाशयों में पानी (फीट में)
आनासागर 12.9, फायसागर 18, पुष्कर 25, फूलसागर कायड़ 8.0, रामसर 7.9, शिवसागर न्यारा 15.8, राजियावास 5.9, मकरेड़ा 12.0, गोविंदगढ़ 2.0, अजगरा 9.11, ताज सरोवर अरनिया 13.9, मदन सरोवर धानवा 12.3, मुंडोती 3 मीटर, पारा प्रथम 11.3, पारा द्वितीय 9.2, नाहर सागर 3.52 मीटर, डेह सागर बड़ली 12.7, न्यू बरोल 6, मान सागर जोताया 7.6, लसाडिय़ा 12.4, बिसंूदनी बांध 11.9, नारायण सागर खारी 4.0
source https://www.patrika.com/ajmer-news/monsoon-water-broke-all-records-in-anasagar-lake-6371543/
Comments
Post a Comment