धौलपुर में खेल स्टेडियम निर्माण की राह खुलेगी - मलिंगा
धौलपुर. यहां खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को जिले की खेल प्रतिभाओं को खेल रत्न से सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने कहा कि जिले में स्टेडियम को लेकर मांग कई वर्षों से होती आ रही है, मगर किसी भी खेल संघ ने प्रस्ताव बनाकर नहीं भेजा, धौलपुर में खेल स्टेडियम के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजकर खेल स्टेडियम निर्माण कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि संसाधनों के अभाव में भी धौलपुर की खेल प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम गौरवान्वित किया है, आगे भी जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धौलपुर का नाम गौरवान्वित कर सके, इसके लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। धौलपुर में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण की राह प्रशस्त होगी।
समारोह की अध्यक्षता कर रहे जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा कि खेलों के विकास को लेकर बनाई जाने वाली योजनाएं संसाधनों के अभाव में आगे नहीं बढ़ पाती।
सरकार को खेलों के विकास की ओर ध्यान देते हुए जिले के खिलाडिय़ों के लिए स्टेडियम तैयार कराने की जरुरत है जिससे जिले की प्रतिभाएं निखर कर अपना हुनर दिखा सकें।
खेल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यक्ति को अपने अंदर के खिलाड़ी को हमेशा जीवित रखना चाहिए। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रवि पचौरी ने कहा कि खिलाड़ी को सच्ची लगन और मेहनत के साथ अपने खेल के प्रति इमानदारी रखनी चाहिए और नियमित अभ्यास कर अपने जिले व प्रदेश का नाम गौरवान्वित करना चाहिए।
समारोह में शिक्षा विभाग के पूर्व उपनिदेशक मुकेश शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी सियाराम मीणा , जिला भूषण संघ के अध्यक्ष गंभीर सिंह परमार, एक्स प्रेस क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजोरिया, टाइगर मार्शल आर्ट संस्थान के अध्यक्ष शिव शंकर अग्रवाल ने भी अपने विचार रखें। इस अवसर पर खेल से जुड़ी 50 प्रतिभाओं को मंच के माध्यम से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
समारोह के संयोजक माता प्रसाद शर्मा टाइगर नेे मंचासीन अतिथियों का स्वागत करते हुए स्टेडियम की मांग रखी गई। समारोह के प्रारंभ में हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कर समारोह की शुरुआत की गई। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों का सह संयोजक सुरेंद्र गुर्जर सदस्य हरिमोहन शर्मा, मीनाक्षी मथुरिया, जयवीर सिंह पोसवाल,मोहम्मद जाकिर हुसैन, अजय बघेल, रवि मोहन त्रिवेदी द्वारा माला व साफा व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
जिले की ये प्रतिभाएं हुई सम्मानित
धौलपुर खेल रत्न पुरस्कार 2020 गजेन्द्र सिंह राना पूर्व वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक एवं खेल प्रशासक जिला फुटबाल संघ, जीवन पर्यन्त खेल योगदान के लिए स्वर्गीय मंगल भगत जी(मरणोपरांत), धौलपुर जिले में अपने जीवन में हजारों खिलाडियों को तैयार करने लिए रामनिवास परमार, कुश्ती में जीवन पर्यन्त खिलाड़ी तैयार करने के लिए अनूप अस्थाना अध्यक्ष राजस्थान बेसबॉल संघ, जिले का नाम खेलो में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर अशोक वर्मा प्राचार्य राजकीय महाविद्यलय धौलपुर एवं चेयरमैन जिला एथलेटिक्स संघ, शारीरिक शिक्षिका रश्मि राव को सेल्फ डिफेंस के क्षेत्र में जिले की छात्राओं को तैयार करने के लिए किया गया। इसके अलावा तनवीर उल हक़ (क्रिकेट) अनिल कंसाना (तीरंदाजी), गुंजन (वूशु), हरिओम (कराटे),आकाश शर्मा (वूशु),ओम कांत शर्मा (कुश्ती) रंजीत सिंह (कुश्ती), रसना कुमारी (ताईकमांडो), सौरव (कुश्ती),हितेश कुमार (एसजीएफआई मेडल) भावना कस्यप (कराटे),अभिलाषा कुमारी (बैडमिंटन), मुस्कान सिंह (बैडमिंटन), शिप्रा मिश्रा,(पॉवर लिफ्टिंग),श्यामू बईया (बैडमिंटन वेट रन ),राजकुमार डागुर (बैडमिंटन वेट रन) दर्शन बघेला (कराटे),योगेन्द्र सिंह (कराटे),विकाश बघेला (कराटे),विकेश गुर्जर (ताई कमांडो),इंद्र जीत (वॉलीबॉल),हरेंद्र गुर्जर (एथलेटिक),ओमप्रकाश (फुटबॉल),नीरज त्यागी (बेसबॉल), मनदीप अस्थाना (बेसबॉल),दुर्गेश यादव (बेसबॉल),धनजय (कराटे), मोनू तोमर (हॉकी),मयंक शर्मा (हॉकी),अनूप गुर्जर (हॉकी), रोहित बंसल (हॉकी),अर्जुन शर्मा (हॉकी),अमन (हॉकी), रजा खान (हॉकी),जय सिंह (हॉकी, उवेद खान (हॉकी), अंकित त्यागी (हॉकी,वेदांत दाकरे (हॉकी),निखिल शर्मा (हॉकी),मानवेन्द्र गुर्जर (हॉकी), बहादुर सिंह (आटिया पाटिया) का कार्यक्रम में सम्मान किया गया।
source https://www.patrika.com/ajmer-news/sports-talents-of-the-district-honored-with-khel-ratna-on-sports-day-6369875/
Comments
Post a Comment