शहर को मिलेगी डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात
अजमेर. स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर को जल्द ही डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात मिलने जा रही है। सूचना केन्द्र में बनने वाली इस लाइब्रेरी में 2 लाख ऑनलाइन बुक्स तथा 20 हजार किताबें पढऩे के लए उपलब्ध रहेंगी। रीडिंग रूम, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और यूनिक आईडी जैसी सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। डिजिटल लाइब्रेरी 34 लाख रूपए की लागत से तैयार होगी। इसका सीधा फायदा पढऩे के शौकीन, विद्यार्थी, शोधकर्ता और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को होगा।
जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि अजमेर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के माध्यम से शहर में हो रहे विकास कार्यों के अन्तर्गत सूचना केन्द्र में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने का प्रावधान किया गया है। इस पर 34 लाख से अधिक की लागत आएगी। इसके लिए वर्तमान में उपलब्ध लगभग 20 हजार पुस्तकों का भी डिजिटल कैटलॉग बनाया जाएगा। पुस्तकों की सूची सॉफ्ट फ ॉर्मेट में होने से ढूंढने में आसानी होगी।
2 लाख ऑनलाइन बुक्स
डिजिटल लाइब्रेरी में 14 कम्प्यूटर लगाए जाएंगे। एक ही सर्वर से जुड़े सेटअप से ऑनलाइन अखबार, पुस्तकें एवं जर्नल देखे जा सकेंगे। इसमें स्क्राईब्ड, किंडल, अनलिमिटेड, 24 सिंबल्स जैसे ऑनलाईन बुक स्टोर की पुस्तकों को भी स्थान दिया जाएगा। पुस्तकों की संख्या लगभग 2 लाख होगी। पाठकों के लिए ये पुस्तकें नि:शुल्क उपलब्ध रहेंगी।
रीडिंग रूम सुविधा
40 व्यक्तियों के बैठकर अध्ययन करने के लिए रीडिंग रूम बनाया जाएगा। सम्पूर्ण उपलब्ध इन्फ्र ास्ट्रक्चर का नवीनीकरण एवं पुनरुद्धार किया जाएगा। इसके अन्तर्गत मॉड्यूलर कम्प्यूटर टेबल, पार्टीशन वार्ड, मोड्यूलर रिवॉल्विंग चेयर सिटिंग एरीया में लगाई जाएंगी।
मिलेगी यूनिक आईडी
पाठकों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था कर यूनिक आईडी जनरेट होगी। इसके आधार पर पाठक को बैठकर अध्ययन करने की अधिकतम २ घंटे की समयावधि आवंटित होगी। इसके बाद ऑनलाइन ही दूसरे पाठक को अध्ययन करने के लिए अवसर मिलेगा। पाठकों को एक साल के लिए एरियावाइज आईकार्ड जारी किए जाएंग। डिजिीटल लाइब्रेरी का उपयोग करने के लिए ऑनलाईन प्री-रजिस्ट्रेशन का भी प्रावधान रहेगा। जिससे पाठक सुविधानुसार दो सप्ताह पूर्व तक अपना प्री-रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे।
विभिन्न विषयों की होंगी किताबें
नवस्थापित लाइब्रेरी में एनसीईआरटी, सीबीएससी के 10 से 12 तक की कक्षाओं के पाठ्यक्रम,अभियांत्रिकी, मेडिकल,कला, वाणिज्य, विज्ञान की पाठ्य सामग्री, एनटीएसई, एआई ट्रिपल-र्ई, आईआईटी, जईई, संघ लोक सेवा आयोग, प्रशासनिक सेवा, रेलवे, बैंक, एनडीए, यूजीसी, सीसेट, गेट, सीए आदि की पठनीय सामग्री भी उपलब्ध रहेगी। सामान्य ज्ञान, ई अखबार, मेग्जीन भी दिए जाएंगे। यह समस्त सामग्री ऑडियो- विडियो एवं एनीमेशन फ ोर्मेट में उपलब्ध होगी।
read more:बढ़ेगी सडक़ों की चौड़ाई, सुगम होगा यातायात
source https://www.patrika.com/ajmer-news/city-will-get-the-gift-of-digital-library-6367947/
Comments
Post a Comment