सर्पदंश : पुत्री की मौत, पिता अस्पताल में भर्ती,अचेत किशोरी ने तोड़ा दम

sjmer अजमेर. बारिश के समय सर्पदंश की घटनाएं बढ़ रही है। इन दिनों किसान खेतों में सक्रिय है। चारे की कटाई, पशु बाड़े की सफाई व अन्य कार्य के समय जहरीले जीव-जंतुओं से खतरा बढ़ रहा है। पिछले दो माह में अजमेर जिले में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ी है।

किशोरी व उसके पिता को सर्पदंश

रूपनगढ़ उपखंड के ग्राम छोटा नरेना में शनिवार को किशोरी व उसके पिता को किसी जहरीले जीव ने काट लिया। इससे किशोरी की मौत हो गई। पिता को अजमेर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थानाप्रभारी शियाराम विश्रोई ने बताया कि शनिवार पूर्वाह्न जानकारी मिली कि छोटा नरेना में किसी को जहरीले जीव ने काट लिया है। उसे किशनगढ़ ले गए हैं। इस पर दीवान जितेन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे, जहां किशोरी नन्दू उर्फ नन्दिनी (13) पुत्री बलराम राव की मृत्यु हो गई। पुलिस ने यज्ञनारायण चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया। मृतका के पिता बलराम राव (48) का उपचार अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में जारी है।

झोपड़ी में सो रही किशोरी को सांप ने डस लिया

मांगलियावास. अर्जुनपुरा खालसा में शुक्रवार रात खेत स्थित झोपड़ी में सो रही किशोरी को सांप ने डस लिया। इससे वह अचेत हो गई। अजमेर के जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान किशोरी की मृत्यु हो गई। मामले में केसरपुरा खुशबू रेगर पुत्री अशोक (15) झोपड़ी में सो रही थी। रात्रि अचानक खुशबू सर्पदंश से अचेत हो गई। किशोरी की मौत पर शनिवार सुबह मांगलियावास थाने के हैंड कांस्टेबल मोहनलाल ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन के सुपुर्द कर दिया।

घर में घुसे कोबरा को पकड़ा

सादुलपुर (चूरू). मोहता महाविद्यालय के पीछे एक मकान में सर्प का पकड़ता कालबेलिया युवक। शनिवार सुबह काला कोबरा सांप घुस गया। इसके चलते घर ही नहीं बल्कि आस-पड़ौस के लोगों में भी भय का वातावरण बन गया। दोपहर बाद सांप को पकड़ा जा सका।

हितेश पूनिया के मकान में सुबह परिजन को काला सांप नजर आया। शोर मचाने पर सांप एक कमरे के अंदर रखी लोहे की टंकी के पीछे घुस गया। ददरेवा के एक कालबेलिया ने सांप को पकड़ जंगल में छोड़ दिया।



source https://www.patrika.com/ajmer-news/two-girls-died-of-snake-bite-one-male-hospitalized-6369994/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे