राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की संख्या 17271 पहुंची, आठ की मौत

जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना के 327 नये मामले सामने आने के साथ ही इसकी संख्या बढकर रविवार को 17 हजार 271 पहुंच गई। वहीं आठ मरीजों की और मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 399 पहुंच गई।

चिकित्सा विभाग की ओर से रविवार रात्रि जारी रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक बीकानेर में 44, अलवर में 40, जोधपुर में 39, जयपुर में 38, झुंझुनूं में 23, भरतपुर और धौलपुर में 18-18, सिरोही में 15, बाड़मेर और अजमेर में 11-11, कोटा में 10, जालौर में आठ, पाली में सात, करौली, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा और राजसमंद में पांच-पांच, उदयपुर में चार, सीकर, दौसा और हनुमानगढ़ में तीन-तीन, डूंगरपुर, चूरू और चित्तौड़गढ़ में दो दो, सवाई माधोपुर, प्रतापगढ़ और जैसलमेर में एक-एक नया कोरोना संक्रमित सामने आया है।

रविवार को आठ संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इनमें भरतपुर में दो, अजमेर, अलवर, जयपुर, झुंझुनूं में एक-एक और दूसरे राज्य से आए दो व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके बाद मौत की कुल संख्या 399 पहुंच गई। इनमें सर्वाधिक 157 मौतें जयपुर में हुई है।

राज्य में अब तक सात लाख 84 हजार 803 सैंपल लिए गए जिनमें सात लाख 64 हजार 966 नेगेटिव रिपोर्ट आई जबकि 2718 की रिपोर्ट आनी शेष है। राज्य में अब तक 13 हजार 426 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 13 हजार 133 को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। राज्य में अब 3297 एक्टिव मामले हैं। प्रदेश में अब तक सामने आए मामलों में 4847 प्रवासी लोग शामिल हैं।

The post राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की संख्या 17271 पहुंची, आठ की मौत appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/coronavirus-update-rajasthan-recorded-327-fresh-covid-19-positive-cases-total-number-rises-to-17271/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे