Crime: खुलेआम सट्टे का कारोबार, यूं पकड़ा गया आरोपी

अजमेर.

क्लाक टावर थाना पुलिस ने दबिश देकर जुआ-सट्टा पकड़ा। पुलिस ने आरोपी से 4300 रुपए और डायरी जब्त की। क्लाक टावर थाना प्रभारी सूर्यभान सिंह ने बताया कि एसपी कुंवर राष्ट्रदीप और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुरेंद्र भाटी के निर्देशानुसार लोकल एवं स्पेशल एक्ट में कार्रवाई जारी है।

क्षेत्र के एक होटल के निकट गली में सट्टा पर्ची से जुए की खाईवाली की जानकारी मिली। दल ने शीशाखान पीर रोड निवासी मोहम्मद युसूफ (62) पुत्र लियाकत अली को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 4300 रुपए और डायरी जब्त की गई। टीम में उप निरीक्षक प्रीति रत्नू, कांस्टेबल जितेंद्र, चिम्मनलाल शामिल थे।

अब 1 जुलाई से चार महीने तक शुभ कार्य रहेंगे वर्जित

अजमेर. भड़ल्या नवमी का अबूझ सावा सोमवार को होगा। जिले और शहर में कई वैवाहिक कार्यक्रम होंगे। कोरोना संक्रमण और सरकार की पाबंदियों के चलते गाजे-बाजे से बारात निकालने, बड़े सामूहिक भोज पर प्रतिबंध है। इसके चलते लोगों को 50 मेहमानों और सीमित संसाधनों में कार्यक्रम करने होंगे।

14 जनवरी को मकर संक्रांति से वैवाहिक और अन्य कार्यक्रमों की शुरुआत हुई थी। भड़ल्या नवमी यानि सोमवार तक लोग वैवाहिक कार्यक्रम कर सकेंगे। इसके बाद 1 जुलाई से देवशयन करेंगे। इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश और अन्य शुभ कार्य वर्जित रहेंगे।

विवाह का अबूझ मुर्हूत
हिंदू मान्यताओं के अनुसार कार्तिक एकादशी, आखातीज, बसंत पंचमी की तरह भड़ल्या नवमी विवाह का अबूझ मुर्हुत माना जाता है। इन मुर्हूत पर पूरे देश में सैकड़ों वैवाहिक कार्यक्रम होते हैं। इस बार कोरोना संक्रमण के चलते सरकार ने कई पाबंदियां लगाई हैं।

1 जुलाई से देवशयन
धार्मिक मान्यता के अनुसार 1 जुलाई से देवशयन करेंगे। इस बार अधिक मास के चलते यह अवधि पांच महीने की होगी। इस अवधि में कोई भी विवाह, गृह प्रवेश, नव कारोबार और अन्य कार्यक्रम नहीं होंगे। कार्तिक माह में देवउठनी एकादशी से वापस शुभ कार्य प्रारंभ होंगे।

रखना होगा यह ध्यान
-सार्वजनिक सड़कों-गलियों में बारात निकालने पर रोक
-विवाह कार्यक्रम में नहीं बुला सकते 50 से ज्यादा मेहमान
-बड़े सामूहिक भोज/समारोह पर रोक



source https://www.patrika.com/ajmer-news/crime-police-arrest-gambler-in-dargah-area-6230670/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर : सीआरपीएफ कांस्टेबल का 16 साल का बेटा लापता

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज