राजस्थान में 389 नए केस, कोरोना संक्रमितों की संख्या 17660 पहुंची, 6 की मौत

जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना के 389 नए मामले सामने आने के साथ ही इसकी संख्या बढकर सोमवार को 17 हजार 660 पहुंच गई वहीं छह मरीजों की और मौत के साथ ही मृतकों का आंकडा 405 को छू गया।

चिकित्सा विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार सर्वाधिक धौलपुर में 58, जोधपुर एवं बाडमेर में 54-54, बीकानेर में 38, भरतपुर में 32, राजधानी जयपुर में 30, कोटा में 16, सिरोही में 17, उदयपुर में 12, अजमेर में 14, जालोर में नौ, नागौर में 12, पाली में आठ, चूरू में आठ, झुंझुनूं, डूंगरपुर में पांच-पांच, राजसमंद में चार, दौसा में तीन, भीलवाडा में दो, सवाई माधोपुर में दो, चित्तौडगढ, जैसलमेर में एक-एक नया कोरोना संक्रमित मरीज सामने आया है।

राज्य में अब तक अजमेर में 514, अलवर में 503, बांसवाडा में 99, बारां में 65, बाडमेर में 342, भरतपुर में 1572, भीलवाडा में 252, बीकानेर में 327, बूंदी में 14, चित्तौडगढ में 211, चूरू में 309, दौसा में 137, धौलपुर में 663, डूंगरपुर में 436, श्रीगंगानगर में 53, हनुमानगढ 63, जयपुर में 3291, जैसलमेर में 109, जालोर में 291, झालावाड में 375, झुंझुनूं में 361, जोधपुर में 2738, कोटा में 656, नागौर में 630, पाली में 1089, प्रतापगढ 16, राजसमंद 238, सवाई माधोपुर 97, सीकर में 512, सिरोही में 477, टोंक में 200, उदयपुर में 697 संक्रमित मरीज सामने आए।

सोमवार को राज्य में छह संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इन्हें मिलाकर राज्य में मृतकों की संख्या 405 हो गई है। इनमें जोधपुर में दो तथा कोटा में एक संक्रमित शामिल हैं। राज्य में अब तक आठ लाख नौ हजार 777 जांच हेतु सैंपल लिए गए जिसमें से 17 हजार 660 पाॅजिटिव, सात लाख 89 हजार 921 नेगेटिव आए। इसके अलावा 2196 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी शेष है तथा 3334 ऐक्टिव मामले हैं।

The post राजस्थान में 389 नए केस, कोरोना संक्रमितों की संख्या 17660 पहुंची, 6 की मौत appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/coronavirus-update-rajasthan-recorded-389-fresh-covid-19-positive-cases-total-number-rises-to-17660/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे