नितिन गडकरी की जन संवाद वर्चुअल रैली में जुटे अजमेर केे भाजपाई

अजमेर। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर शनिवार को राजस्थान में तीसरी वर्चूअल रैली को केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने संबोधित किया।

भाजपा शहर मीडिया प्रभारी अनीश मोयल ने बताया कि इस रैली में एक करोड़ से अधिक भाजपा कार्यकर्ता व आमजन ने सोश मीडिया के जरिए भाग लिया।

गडकरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों के तहत अनुछेद 370 हटा कर एक विधान एक संविधान के सपनों को साकार किया है। हमें कोरोना से डरने की आश्यकता नहीं है हमारे देश ने पूर्व में भी कई संकटों का एकजुटता के साथ सामना किया है।

राजस्थान में सर्वाधिक सड़कों का निर्माण भाजपा के कार्यकाल में हुआ है। अजमेर नागौर मार्ग,पुष्कर बाई पास के काम अवार्ड हो गया है। रास, ब्यावर की सड़क के लिए टेंडर निकाला जा चका है। ब्यावर गोमती के लिए भी स्वीकृति दी जा चुकी है। राजस्थान की प्रगति के लिए हम दिल्ली-मुम्बई हाईवे बना रहे हैं। हम सिर्फ सड़क ही नहीं बना रहे बल्कि सड़क के आसपास इंडस्ट्रियल एरिया बनाकर राजस्थान को विकास की ओर अग्रसर कर रहे हैं।

गडकरी ने कोरोना संकटकाल के दौरान भाजपा की ओर से हुए प्रयास, आत्मनिर्भर भारत पर मोदी सरकार का विज़न के बारे में बताया तथा कांग्रेस पार्टी की देशविरोधी नीतियों पर प्रहार किया।

गडकरी ने रैली के माध्यम से आमजन को लोकल से वोकल की ओर बढ़ने का संकल्प दिलाया व आह्वान किया कि अधिक से अधिक लोग लोकल चीजों का प्रयोग करें जिससे भारत के आत्मनिर्भर बने। राष्ट्रगान के साथ रैली का समापन हुआ।

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष प्रियशील हाड़ा के नेतृत्व में अजमेर से इस वर्चुअल रैली में भाजपा नेता व कार्यकर्ता कई स्थानों पर जुड़े। स्वामी काम्पलेक्स, कनक सागर, सत्यम पैलेस, लक्ष्मी नैन, श्रीनाथ गार्डन, दक्षिण विधायक अनिता भदेल के निवास, सांई बाबा मंदिर, तिलक मैरिज हाॅल, पोस्ट आफिस, हाउसिंग बोर्ड मदनगंज, चुण्डीवाल धर्मशाला, सदर बाजार, मार्बल एरिया, राधाकृष्ण विहार, लक्ष्मीविहार काॅलोनी किशनगढ़ आदि स्थानों पर भी स्क्रीन के जरिए रैली का प्रसारण हुआ।

वर्चुअल रैली में भाजपा शहर जिलाध्यक्ष हाड़ा, सांसद भागीरथ चौधरी, उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी, दक्षिण विधायक अनिता भदेल, महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, उपमहापौर संपत सांखला , पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद यादव, जय किशन पारवानी, राजेश घाटे, सुरेन्द्रसिंह शेखावत, पूर्व विधायक हरीश झामनानी, रमेश सोनी, वेद प्रकाश, कंवल प्रकाश किशनानी, जय किशन पारवानी, मंडल अध्यक्ष प्रकाश बंसल, अरुण शर्मा, महेंद्र जादम, हेमंत सांखला, दीपेंद्र लालवानी, मोहन लालवानी,जयराम मालाकार, किशन बंग, कान सिंह राठौड़, रामचंद्र टुंडा, महेन्द्र पाटनी, शम्भू शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह राठौड़, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा गोस्वामी, आईटी संयोजक हेमंत सुनारीवाल, विकास सोनगरा, रविन्द्र जसोरिया, सईद अफशान चिश्ती, सुलोचना शुक्ला, प्रभा शर्मा, संदीप गोयल, किशन बंग, मनीष सोनी, राजू बाहेती, भागचन्द चौधरी, विपिन काबरा, हिम्मत सिंह, उमेष गोयल, विष्णु छापरवाल, किशनगोपाल दरगड़, गोपाल शर्मा, हर्षित अजमेरा आदि उपस्थित रहे।

देश की कोरोना प्रबंधन की दुनियाभर में हो रही प्रशंसा : नितिन गड़करी

The post नितिन गडकरी की जन संवाद वर्चुअल रैली में जुटे अजमेर केे भाजपाई appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/ajmer-bjp-workers-joins-nitin-gadkari-jan-samvad-virtual-rally/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे