weather: चल रही तेज हवा, मंडराई बादलों की टुकडिय़ां
अजमेर.
जिले में मानसून की सुस्ती नहीं टूट रही है। रविवार सुबह से बादलों की टुकडिय़ां मंडरा रही हैं। हवा चलने से कुछ राहत है, लेकिन धूप निकलने के साथ हल्की उमस भी हो गई है। सूरज और बादलों में लुकाछिपी जारी है।
पिछले तीन दिन से मानसून की सुस्ती बनी हुई है। इसके चलते मौसम में गर्मी और उमस कायम है। रविवार सुबह से तेज हवाएं चल रही हैं। इसके साथ धूल भी उड़ती देखी जा सकती है। आसमान में मंडराती बादलों की टुकडिय़ां सिर्फ मुंह चिढ़ा रही हैं।
बीते सप्ताह 26 जून को वैशाशी नगर, पंचशील, माकड़वाली रोड, जयपुर रोड, मेयो लिंक रोड, आनासागर लिंक रोड, फायसागर क्षेत्र शास्त्री नगर और अन्य क्षेत्रों में तेज बौछारें पड़ी थी। इसी तरह जिले के गगवाना, घूघरा, पुष्कर, होकरा, सराधना और अन्य इलाकों में भी बरसात हुई। इसके बाद से जिले में इंद्रदेव की मेहरबानी नहीं हुई है।
झमाझम बरसात का इंतजार
10 से 22 जून तक तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच ही चल रहा है। मानसून सक्रिय होने के बाद पारे में मामूली गिरावट हुई। पिछले दो दिन से तापमान 35 से 39 डिग्री के बीच है। मालूम हो कि इस बार अप्रेल से मई के दौरान तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया था। वर्ष 2016 में 19 मई सबसे गर्म दिन था। इस दिन अजमेर में अधिकतम तापमान पचास साल का रिकॉर्ड तोड़कर 46.2 डिग्री तक पहुंच गया था।
नहीं मिलते भर्तियों के एकमुश्त पद, प्रक्रिया में होती है देरी
रक्तिम तिवारी/अजमेर. भर्तियों के मामले में राजस्थान लोक सेवा आयोग भर्तियों के एकमुश्त पद भेजने के लिए सरकार को पत्र भेजेगा। बार-बार शुद्धि पत्र जारी करने, परीक्षा और परिणाम में देरी के चलते यह फैसला किया गया है।
आयोग आरएएस और अधीनस्थ सेवाओं सहित कॉलेज, स्कूल व्याख्याता, तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा और अन्य विभागों की भर्ती परीक्षाएं करता है। इसके लिए कार्मिक विभाग विभागवार रिक्त पदों का ब्यौरा लेकर आयोग को भर्ती की अनुशंषा करता है। आयोग पदों के वर्गवार परीक्षण के बाद ऑनलाइन आवेदन मांगता है।
शुद्धि पत्र बनते हैं परेशानी
आयोग के भर्तियों के आवेदन मांगने, परीक्षा-साक्षात्कार कराने के बाद सरकार और कार्मिक विभाग शुद्धि पत्र भेजते हैं। इसमें पूर्व आवेदित पदों के अलावा नए पद सृजित करने की अनुशंषा होती है। इससे भर्ती प्रक्रिया में बेवजह की देरी होती है। आयोग को भी अधिसूचना के अनुसार नए पदों की एवज में दोबारा शुद्धि पत्र निकालकर संशोधित परिणाम जारी करना पड़ता है।
source https://www.patrika.com/ajmer-news/weather-cool-breeze-and-clouds-scatter-in-ajmer-6228340/
Comments
Post a Comment