1 जुलाई से करेंगे देवशयन, चार महीने तक शुभ कार्य वर्जित

अजमेर. शुभकार्यों पर 1 जुलाई से रोकने लगने वाली है। दरअसल चार महीने तक देवशयन करेंगे। मान्यता अनुसार अब चार महीने तक विवाह, मुर्हूत और कार्यक्रम नहीं हो सकेंगे।

14 जनवरी को मकर संक्रांति से वैवाहिक और अन्य कार्यक्रमों की शुरुआत हुई थी। भड़ल्या नवमी यानि सोमवार तक लोगों ने वैवाहिक कार्यक्रम किए। अब 1 जुलाई से देवशयन करेंगे। इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश और अन्य शुभ कार्य वर्जित रहेंगे।

अब कार्तिक एकादशी से कार्यक्रम
1 जुलाई से देवशयन करेंगे। इस बार अधिक मास के चलते यह अवधि पांच महीने की होगी। कार्तिक माह में देवउठनी एकादशी से वापस शुभ कार्य प्रारम्भ होंगे। जैन धर्म के अनुसार इन्हें वर्षाकालीन चातुर्मास भी कहा जाता है। इस दौरान साधु-संत भी एक स्थान पर रहते हुए धार्मिक प्रवचन, अनुष्ठान और जाप करते हैं।

ऑफलाइन क्लास मुश्किल, ऑनलाइन ही पढ़ेंगे स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थी

अजमेर. देश के सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी जुलाई में ' ऑनलाइन पढ़ेंगे। केंद्र सरकार के 31 जुलाई तक शैक्षिक संस्थान बंद रखने के फैसले से ऑफलाइन क्लास लगनी मुश्किल है।

कोरोना संक्रमण के कारण देश के कई राज्यों में हालात ठीक नहीं हैं। केंद्र सरकार ने 31 जुलाई तक स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी को बंद रखने का फैसला यिा है। ऐसे में सत्र 2020-21 की शुरुआत अगस्त या सितंबर में होती दिख रही है। सबसे ज्यादा दिक्कतें नए प्रवेश और कक्षाओं के संचालन की हैं।ऑनलाइन क्लास पर रहेगा जोरदेश के सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों की ऑफलाइन क्लास मुश्किल हैं। विद्यार्थी बीते मार्च से ही संस्थानों और कक्षाओं से दूर हैं। सभी संस्थानों में अप्रेल से ऑनलाइन कक्षाएं लगाई जा रही हैं।



source https://www.patrika.com/ajmer-news/marriages-and-function-not-possible-till-4-months-6233093/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे