बनेवड़ा गांव में सोलथंबी देवरी माता का विशाल मेला अष्टमी को भरेगा
नसीराबाद। हर साल की तरह इस बार भी बनेवड़ा गांव में सोलथंबी देवरी माता का विशाल मेला 3 अक्टूबर (अष्टमी) को धूमधाम से भरेगा। मेले का मुख्य आकर्षण कबड्डी प्रतियोगिता रहेगी।
मेला कमेटी के अनुसार बनेवडा में श्री देवरी माता का बड़ा चमत्कारिक मंदिर है। यह मंदिर 400 वर्ष पुराना है। यहां आने वाले हर श्रद्धालू की मनोकामना पूर्ण होती है। मंदिर तालाब की पाल पर स्थित है।
कबड्डी के सारे मैच मेट पर ही होंगे। कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम को पुरस्कार के रूप में 11000 नगद राशि, द्वितीय विजेता को 7100 नगद राशि तथा मेले में सबसे चांडाल आने वाले को 2 किलो मिठाई दी जाएगी।
मेले में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रामस्वरूप लांबा, विशेष अतिथि पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर, पूर्व विधायक और पीसीसी सचिव महेंद्र सिंह गुर्जर होंगे।
The post बनेवड़ा गांव में सोलथंबी देवरी माता का विशाल मेला अष्टमी को भरेगा appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/solthambi-dewri-mata-mandir-mela-in-banevada-village-on-october-3/
Comments
Post a Comment