अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर प्रदीप कच्छावा सम्मानित

अजमेर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अजमेर की ओर से समाज कल्याण सप्ताह के तहत शनिवार को अन्तरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस जय अम्बे वृद्ध आश्रम कोटडा के प्रागंण में मनाया गया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला क्लेक्टर कैलाश चन्द्र शर्मा, विभाग के उप निदेशक प्रफुल्ल चन्द्र चौबीसा, समाज कल्याण अधिकारी इन्द्रजीत चान्दोलिया उपस्थित थे। कार्यक्रम के अध्यक्ष विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रामलाल जाट ने प्रदीप कुमार कच्छावा को माला व शाल ओढाकर कर सम्मानित किया।
कच्छावा को यह सम्मान बुजुर्गों, महिलाओं को अपने वाहन पर बैठाकर प्रत्येक माह पेंशन दिलवाना, उन्हें मेडिकल की दवाईयां, वैक्सीन की तीनों डोज लगवाना, चिंरजीवी योजना का लाभ दिलवाना, दिव्यांगों के रेलवे व रोडवेज विभाग के रियासत पास बनवाने, साधु-संतों को भोजन-साम्रगी मुहैया करवाना, बुजुर्ग विधवा महिलाओं के पेंशन के फार्म भरवाना व विभाग से लाभ दिलवाने का प्रयास करना। बुजुर्गों का फील गुड करवाना आदि सामाजिक कार्यो के लिए दिया गया।
The post अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर प्रदीप कच्छावा सम्मानित appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/pradeep-kachhawa-honored-on-international-day-of-older-persons-2022/
Comments
Post a Comment