राष्ट्र संत गोविंद देव गिरी का स्वागत, कथा आयोजन का दिया न्यौता

पुष्कर। तीर्थ नगरी पुष्कर के ब्रह्मा सावित्री वेद विद्यापीठ में चल रही सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के दौरान पूर्वपालिकाध्यक्ष जनार्दन शर्मा ने श्री राम जन्म भूमि तीर्थ न्यास अयोध्या के कोषाध्यक्ष एवं राष्ट्र संत स्वामी गोविंद देवजी गिरि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस शिष्टाचार भेंट में हरिप्रसाद शर्मा ने स्वामी जी को शाल ओढ़ाकर उनका अभिनन्दन कर कथा हेतु आशीर्वाद लेकर न्यौता दिया।

ज्ञातव्य है कि आगामी 26 अक्टूबर से 1 नवम्बर पुष्कर स्थित खण्डेलवाल धर्मशाला में पंडित गौरव व्यास के मुखारविंद से कथा श्रवण कराई जाएगी। स्वामी गोविंद देव गिरि ने निमन्त्रण का सम्मान करते हुए कहा कि समय की अनुकूलता के साथ कथा श्रवण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर स्वामी जी से हर्ष, गौरव पाराशर व क्षमा पाराशर को आशीर्वाद दिया।

The post राष्ट्र संत गोविंद देव गिरी का स्वागत, कथा आयोजन का दिया न्यौता appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/rashtra-sant-swami-govind-dev-giriji-maharaj-news/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे