अजमेर-मैसूरू-अजमेर ट्रेन मार्ग के बेंगलूरू एवं मैसूरू स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन

अजमेर। रेलवे द्वारा अजमेर-मैसूरू-अजमेर रेलसेवा के बेंगलूरू एवं मैसूरू स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 16209, अजमेर-मैसूरू रेलसेवा दिनांक 28.10.22 से बेंगलूरू स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 23.05/23.30 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 23.15/23.35 बजे, मैसूरू स्टेशन पर आगमन समय 2.05 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 1.55 बजे आगमन करेगी।

इसी प्रकार गाडी संख्या 16210, मैसूरू-अजमेर रेलसेवा दिनांक 27.10.22 से मैसूरू स्टेशन पर प्रस्थान समय 19.00 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 19.10 बजे कर, बेंगलूरू स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 22.10/22.20 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 22.30/22.40 बजे कर अजमेर के लिए रवाना होगी।

The post अजमेर-मैसूरू-अजमेर ट्रेन मार्ग के बेंगलूरू एवं मैसूरू स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/partial-change-in-operating-timings-at-bangalore-and-mysuru-stations-of-ajmer-mysuru-ajmer-train-route/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे