नसीराबाद : नांदला गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे 6 किशोर

नसीराबाद। समीपवर्ती नांदला गांव में बुधवार को दुर्गा प्रतिमा विर्सजन के दौरान बडा हादसा हो गया। प्रतिमा विसर्जन के दौरान 6 युवक गहरे पानी में चले गए और एक दूसरे की जान बचाने के प्रयास में डूब गए। मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने सभी के शव निकाल लिए। एक साथ 6 किशोरों की मौत से गांव में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

नांदला सरपंच मानसिंह रावत ने बताया कि यह हादसा अपराहन करीब साढे तीन बजे हुआ। नवरात्र के दौराननंदा जी की ढाणी के गरबा पांडाल में स्थापित दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने ग्रामीण महिलाएं, पुरुष व बच्चे सामूहिक रूप से पहुंचे थे। प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक युवक का पैर फिसला और वह गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने की कोशिश में एक के बाद किशोर पानी में ही डूब गए।

हादसे की सूचना मिलते ही आस पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा गहरे पानी में तलाश शुरू की। इस बीच पुलिस भी आ गई। कडी मशक्कत के बाद देर शाम तक सभी छह शव निकाल लिए गए। मौके पर पहुंचे अजमेर कलक्टर, पुलिस अधीक्षक, जनप्रतिनिधियों पूर्व कांग्रेस पीसीसी प्रदेश सचिव महेंद्र सिंह गुर्जर, नसीराबाद पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर ने पीडित परिवारों को ढांढस बंधाया।

मृतकों के नाम

गजेन्द्र पुत्र बाबूलाल रेगर, नसीराबाद उम्र 28 वर्ष, राहुल पुत्र केलाश रेगर, नन्दा जी ढाणी उम्र 20 वर्ष, लक्की पुत्र शंकर लाल बैरवा, नन्दा जी की ढाणी उम्र 21 वर्ष, राहुल पुत्र छीतर लाल मैघवाल, नन्दा जी की ढाणी उम्र 24 वर्ष, पवन कुमार पुत्र मोहन लाल रेगर, नन्दा जी की ढाणी उम्र 35 वर्ष, शंकर लाल पुत्र बाबूलाल रेगर उम्र 27 वर्ष की मौत हो गई।

The post नसीराबाद : नांदला गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे 6 किशोर appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/nasirabad-six-drowned-during-durga-idol-immersion-in-nandla-village/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे