किशनगढ़ में बुजुर्ग महिला को डायन बताकर मारपीट

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के किशनगढ़ के मदनगंज थानाक्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को डायन बताकर उसके साथ मारपीट एवं प्रताडित करने का मामला सामने आया है।

मामला तब उजागर हुआ जब घटना का पूरा वीडियो सामने आया। बताया जा रहा है कि मदनगंज के आजाद नगर तुलसी भवन की बुजुर्ग महिला सुआदेवी अल सुबह घूमने निकली तो वहीं के रहने वाले एक परिवार ने उसे न केवल प्रताड़ित किया बल्कि मारपीट के साथ साथ डायन एवं कुल्टा जैसे अशोभनीय शब्दों से भी दुर्व्यवहार किया।

बुजुर्ग पीड़िता के पुत्र ने दोषियों के खिलाफ मदनगंज थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी बुद्धाराम मेघवाल एवं परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

The post किशनगढ़ में बुजुर्ग महिला को डायन बताकर मारपीट appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/elderly-woman-beaten-up-as-a-witch-in-kishangarh/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे