अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने योगी का जन्मदिन मनाया

अजमेर। राजस्थान में अजमेर से सांसद भागीरथ चौधरी ने आज अपने किशनगढ़ आवास पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 50वां जन्मदिन केक काटकर हर्षाेल्लास के साथ मनाया।
सांसद चौधरी ने योगी के चित्र के समक्ष केक काटकर प्रभु श्रीराम से उनके दीर्घायु होने के साथ साथ उत्तम स्वास्थ्य एवं जीवन प्रदान करने की कामना की।
चौधरी ने इस मौके पर कहा कि मुख्यमंत्री योगी के कुशल नेतृत्व में उत्तरप्रदेश देश का एक उत्तम प्रदेश बन रहा है। आज हर क्षेत्र में उत्तरप्रदेश की उन्नति नई ऊंचाइयों को छू रही है। वहां के नागरिकों के आम जीवन में भी बड़ा व उल्लेखनीय परिवर्तन देखने को मिला है।
इस दौरान सांसद निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ योगी समाज किशनगढ़ के भी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
The post अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने योगी का जन्मदिन मनाया appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/ajmer-mp-bhagirath-choudhary-celebrates-up-cm-yogis-birthday/
Comments
Post a Comment