सेना में ठेके पर भर्ती केंद्र सरकार का दुर्भाग्यपूर्ण फैसला : जयंत चौधरी

अजमेर। राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी ने कहा है कि सेना में ठेके पर भर्ती केंद्र सरकार का दुर्भाग्यपूर्ण फैसला है।

चौधरी आज अजमेर में तीन दिवसीय सामवेद परायण यज्ञ के समापन समारोह में भाग लेने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में खौफ का माहौल है और केंद्र की मोदी सरकार का अग्निपथ निर्णय अविवेकपूर्ण तथा अनिधिकृत है।

उन्होंने कहा कि यह परंपरा एक बार शुरू हो गई तो फिर भविष्य में शिक्षा, पुलिस, चिकित्सा कर्मी भी ठेके पर लगाए जाएंगे जिसके परिणाम घातक होंगे। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर सत्ता के नशे में चूर होकर तानाशाही का आरोप लगाया और इसे देशहित में गलत करार दिया।

इससे पहले महर्षि दयानंद निर्वाण न्यास स्मारक भिनाय कोठी पर समापन समारोह में मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी में वेदों के प्रति जागरूकता अति आवश्यक है।

पाश्चात्य संस्कृति का अनुसरण करने से युवा पीढ़ी में नैतिकता का हनन हो रहा है। सामवेद परायण यज्ञ पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से आए स्वामी यज्ञदेव एवं स्वामी विप्रदेव के सान्निध्य में संपन्न हुआ।

The post सेना में ठेके पर भर्ती केंद्र सरकार का दुर्भाग्यपूर्ण फैसला : जयंत चौधरी appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/rajya-sabha-member-jayant-chaudhary-visits-ajmer/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे