एसीबी की पकड़ में आने से पहले मसूदा थाने के दो घूसखोर कांस्टेबल फरार

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के मसूदा थाने के दो पुलिस कान्स्टेबल रिश्वत के एक मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की गिरफ्त में आने से पहले फरार होने के बाद आज सुबह तक पकड़ में नहीं आए।
जब्त वाहन को छुड़ाने की एवज में 40 हजार रुपए की रिश्वत मांगने के मामले में परिवादी की शिकायत पर गुरुवार शाम एसीबी की कार्यवाही की भनक लगने पर कांस्टेबल महेंद्र चौधरी एवं भंवराराम परिवादी से लिए गए 20 हजार रुपए छोड़ भागे। भागते समय फरार आरोपियों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, उसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। एसीबी के सहायक पुलिस अधीक्षक राकेश वर्मा तथा थानाधिकारी दिनेश जानवानी मामले की जांच कर रहे है।
The post एसीबी की पकड़ में आने से पहले मसूदा थाने के दो घूसखोर कांस्टेबल फरार appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/bribe-case-two-constables-of-masuda-police-station-absconding-before-being-caught-by-acb/
Comments
Post a Comment