पुलिस लाइन लोहाखान व्यापार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सैनी का अभिनंदन

अजमेर। श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारियों ने महासंघ के उपाध्यक्ष रणवीर सैनी को पुलिस लाइन लोहाखान व्यापार संघ का बैलेट मतपत्रों के माध्यम से अध्यक्ष चुने जाने पर शुभकामनाएं दीं।
महासंघ के महासचिव रमेश लालवानी, सुरेश तम्बोली, किशोर विधानी, श्यामसुन्दर सोनी, महेन्द्र जादम, सत्यनारायण सैनी, मोहित लालवानी, प्रिंस सैनी, तिलोकचन्द जादम ने सैनी का साफा बांधकर, मोतियों की माला व पुष्पाहार पहनाकर, शाॅल ओढाकर तथा साहित्य प्रदान कर अभिनन्दन किया।
मतदान अधिकारी विष्णुसिंह शक्तावत ने बताया कि 250 व्यापारी मतदाताओं ने शत प्रतिशत मतदान किया और रणवीर सैनी को आगामी दो साल के लिए निर्वाचित अध्यक्ष बनाया है। सैनी पूर्व में भी बैलेट मतपत्र की पद्धति से पुलिस लाइन लोहाखान व्यापार संघ अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल पूर्ण कर चुके हैं।
महासंघ के मुख्य संरक्षक कालीचरण दास खण्डेलवाल, अध्यक्ष मोहन लाल शर्मा, उपाध्यक्ष मानमल गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेन्द्र बंसल, अशोक मुदगल, अशोक दुलहनी मामा, भागचन्द दौलतानी, मितेश निचानी, हरीश अगनानी, हरीश वतवानी, बंटी भार्गव, कमल अभिचन्दानी, ओम प्रकाश टांक, किशोर टेकवानी सहित अन्य ने सैनी को पुलिस लाईन लोहाखान व्यापार संघ का अध्यक्ष चुने जाने पर शुभकामनाएं प्रदान की।
The post पुलिस लाइन लोहाखान व्यापार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सैनी का अभिनंदन appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/ranveer-saini-elected-president-of-police-line-lohakhan-trade-association-ajmer/
Comments
Post a Comment