डा शिव सिंह राठौड़ का RPSC के अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त

अजमेर। राजस्थान लोकसेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. शिव सिंह राठौड़ का आज कार्यकाल समाप्त हो गया। आयोग परिवार ने अजमेर मुख्यालय पर एक सादे समारोह में विदाई दी। अपने विदाई समारोह में डॉ. राठौड़ ने अपने कार्यकाल को अविस्मरणीय बताया और विभिन्न नवाचारों का जिक्र किया।

आयोग सदस्य राजकुमारी गुर्जर ने डॉ. राठौड़ के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे प्रगतिशील व्यक्तित्व के धनी है। दो माह के अध्यक्षीय कार्यकाल में आयोग की प्रतिष्ठा में वृद्धि हुई है। अन्य सदस्यों जसवंत सिंह राठी, बाबूलाल कटारिया, डॉ. मंजू शर्मा ने भी डॉ राठौड़ के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

आयोग सचिव हरजीलाल अटल ने डॉ राठौड़ की कार्यों के प्रति गहरी समझ बताते हुए आयोग को ऊंचाइयों पर ले जाने की बात कही। कार्यक्रम में आयोग मंत्रालय कर्मचारी संघ ने भी डॉ. राठौड़ का माल्यार्पण कर स्वागत किया व स्मृति चिन्ह भेंट किया।

उल्लेखनीय है कि डॉ. राठौड़ की आयोग में 30 जनवरी 2016 को बतौर सदस्य नियुक्ति हुई थी और हाल ही में 2 दिसंबर 2021 को अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया था। खबर लिखे जाने तक सरकार की ओर से नए अध्यक्ष की घोषणा नहीं की गई है।

The post डा शिव सिंह राठौड़ का RPSC के अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/rpsc-chairman-dr-shiv-singh-rathod-term-end/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे