REET पेपर लीक मामले में बोर्ड अध्यक्ष डीपी जारौली बर्खास्त, तीन कार्मिकों को किया निलंबित

जयपुर। राजस्थान में अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) में अनियमितता एवं कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर राजस्थान मध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डा धर्मपाल जारौली को बर्खास्त करने के साथ ही तीन सरकारी कार्मिकों को निलंबित कर दिया है।

राज्य सरकार ने शनिवार को आदेश जारी कर कर्तव्यों की पालना में असफल रहने पर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष के डा धर्मपाल को बर्खास्त किया है। इसके साथ ही माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अरविंद कुमार सेंगवा, आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा के सह आचार्य गण्ति डा सुभाष यादव, सहायक निदेशक (एचआरडी) डा बीएस बैरवा सह आचार्य रसायन शास्त्र प्रशासन शाखा को निलम्बित किया है।

गौरतलब है कि मुख्यमत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में शुक्रवार देर रात आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में गहलोत ने निर्देश दिए थे कि रीट परीक्षा में गडबडी, कोताही एवं कर्तव्य में लापरवाही करने वाले सरकारी कार्मिकों को तत्काल निलंबित एवं बर्खास्त करने तक की कार्रवाई की जाएं।

बैठक में यह भी निर्णय किया गया कि नकल, पेपर लीक आदि के संबंध में कठोर प्रावधानों के लिए राज्य सरकार बजट सत्र में कानून लाएगी। बैठक में निर्णय किया गया कि भविष्य में भर्ती परीक्षाएं निर्विध्न तरीके से संपन्न हो इसके लिए सुझाव देने के लिए उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति भी बनाई जाएगी।

The post REET पेपर लीक मामले में बोर्ड अध्यक्ष डीपी जारौली बर्खास्त, तीन कार्मिकों को किया निलंबित appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/rajasthan-govt-sacks-state-school-board-chairman-in-reet-paper-leak-case/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे