केकडी : महिला का शव नौ दिनों तक अस्पताल की मोर्चरी में पडा रहा

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के केकड़ी में एक महिला का शव लापरवाही के चलते मोर्चरी में नौ दिनों तक पड़ी रही।

केकड़ी कांग्रेसी पार्षद रमाकांत दाधीच ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सरवाड दरगाह बाजार की खानाबदोश महिला केकडी के राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी की फ्रीजर में पड़ी रही लेकिन केकड़ी और सरवाड़ पुलिस थानों के साथ साथ चिकित्सालय महकमें ने उसकी सुध नहीँ ली।

मृतका भावना शर्मा खानाबदोश की सरवाड़ में जिन्दगी बसर कर रही थी। बीमारी के चलते केकडी ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी, शव को मोर्चरी में रख कर नौ दिनों तक भूला दिया गया। मृतका के पति की भी 12-13 साल पहले मृत्यु हो चुकी है।

पार्षद द्वारा मामला उजागर किए जाने के बाद केकडी सीआई सुनील उपाध्याय अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर अब पोस्टमार्टम की बात कर रहे है। जबकि खानाबदोश महिला कि 19 फरवरी की सुबह मृत्यु होना बताया गया है।

The post केकडी : महिला का शव नौ दिनों तक अस्पताल की मोर्चरी में पडा रहा appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/dead-body-of-woman-was-lying-in-mortuary-for-nine-days-in-kekri-govt-hospital/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे