अजमेर में कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी को किया याद

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आज उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
अजमेर के गांधी भवन परिसर स्थित महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर कांग्रेसजनों ने पुष्प एवं मालाएं अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया। निवर्तमान शहर अध्यक्ष विजय जैन व पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती ने महात्मा गांधी की शिक्षाओं व आदर्शों को प्रासंगिक बताते हुए उन्हें सतत अपने जीवन में अपनाने की बात कही।
इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल ने भी बापू को स्वतंत्रता संग्राम के अमरदीप बताते हुए कहा कि देश की आजादी में उनका योगदान चिरस्मरणीय है। इससे पहले दो मिनट का मौन रखकर बापू को श्रद्धांजलि दी और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बाद में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया।
The post अजमेर में कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी को किया याद appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/congressmen-tributes-to-father-of-the-nation-mahatma-gandhi-on-the-occasion-of-martyrs-day-in-ajmer/
Comments
Post a Comment